{"_id":"64ca630143c1d986a6008d75","slug":"sant-ravidas-maharaj-mandir-smarak-sagar-samrasta-yatra-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: संत रविदास महाराज के भव्य मंदिर निर्माण की समरसता यात्रा चार अगस्त को इंदौर पहुंचेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: संत रविदास महाराज के भव्य मंदिर निर्माण की समरसता यात्रा चार अगस्त को इंदौर पहुंचेगी
Wed, 02 Aug 2023 07:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 02 Aug 2023 07:36 PM IST
सार
सागर में बन रहा संत शिरोमणि रविदास महाराज का भव्य मंदिर और स्मारक, प्रदेशभर से शामिल होंगे श्रद्धालु
विज्ञापन
यात्रा की जानकारी देते जन प्रतिनिधी
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर में 14 एकड़ में लगभग 100 करोड़ की लागत से संत शिरोमणि रविदास महाराज का भव्य मंदिर और स्मारक बन रहा है। इसे लेकर लेकर पांच अलग-अलग स्थानों से निकली हुई यात्राएं 12 अगस्त को सागर पहुंचेंगी। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष दिनेश वर्मा और अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज कैरो ने बताया कि इसी कड़ी में इंदौर संभाग से निकलने वाली यात्रा का प्रवास इंदौर में 4, 5 और 6 अगस्त को रहेगा। ये सभी यात्राएं 55 हजार गांवों से मिट्टी एवं 350 नदियों का जल लेकर सागर पंहुचेंगी। इसी जल और मिट्टी से मंदिर की पूजन पाठ कर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। साथ ही रविदास महाराज के चरण पादुका को मंदिर में स्थापित किया जाएगा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने इस भव्य मंदिर एवं स्मारक निर्माण के लिए के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज केरो, अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष दिनेश वर्मा, भाजपा नगर महामंत्री संदीप दुबे, नगर उपाध्यक्ष एवं यात्रा टोली प्रभारी नारायण पटेल, भाजपा मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी, अनुसूचित जाति नगर महामंत्री बबल वेद, जगदीश वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज केरो, अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष दिनेश वर्मा, भाजपा नगर महामंत्री संदीप दुबे, नगर उपाध्यक्ष एवं यात्रा टोली प्रभारी नारायण पटेल, भाजपा मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी, अनुसूचित जाति नगर महामंत्री बबल वेद, जगदीश वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
