फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   sant ravidas maharaj mandir smarak sagar samrasta yatra

Indore: संत रविदास महाराज के भव्य मंदिर निर्माण की समरसता यात्रा चार अगस्त को इंदौर पहुंचेगी

Wed, 02 Aug 2023 07:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 02 Aug 2023 07:36 PM IST
सार

सागर में बन रहा संत शिरोमणि रविदास महाराज का भव्य मंदिर और स्मारक, प्रदेशभर से शामिल होंगे श्रद्धालु
 

विज्ञापन
sant ravidas maharaj mandir smarak sagar samrasta yatra
यात्रा की जानकारी देते जन प्रतिनिधी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

सागर में 14 एकड़ में लगभग 100 करोड़ की लागत से संत शिरोमणि रविदास महाराज का भव्य मंदिर और स्मारक बन रहा है। इसे लेकर लेकर पांच अलग-अलग स्थानों से निकली हुई यात्राएं 12 अगस्त को सागर पहुंचेंगी। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष दिनेश वर्मा और अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज कैरो ने बताया कि इसी कड़ी में इंदौर संभाग से निकलने वाली यात्रा का प्रवास इंदौर में 4, 5 और 6 अगस्त को रहेगा। ये सभी यात्राएं 55 हजार गांवों से मिट्टी एवं 350 नदियों का जल लेकर सागर पंहुचेंगी। इसी जल और मिट्टी से मंदिर की पूजन पाठ कर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। साथ ही रविदास महाराज के चरण पादुका को मंदिर में स्थापित किया जाएगा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने इस भव्य मंदिर एवं स्मारक निर्माण के लिए के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज केरो, अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष दिनेश वर्मा, भाजपा नगर महामंत्री संदीप दुबे, नगर उपाध्यक्ष एवं यात्रा टोली प्रभारी नारायण पटेल, भाजपा मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी, अनुसूचित जाति नगर महामंत्री बबल वेद, जगदीश वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed