फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   samvidhan divas constitution of india indore news

संविधान दिवस विशेषः पीतल का संविधान, 32 किलो वजन, हजारों लोगों से जुटाई सहयोग राशि

Mon, 25 Nov 2024 08:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 25 Nov 2024 08:32 PM IST
सार

Indore News: संविधान को समझाने के लिए चित्रों का उपयोग इसलिए किया गया, सरल और रोचक बनाकर नए अंदाज में प्रस्तुत किया। 
 

विज्ञापन
samvidhan divas constitution of india indore news
पीतल के संविधान के साथ लोकेश मंगल - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के एडवोकेट लोकेश मंगल ने पीतल से 32 किलो वजनी, 54 पन्नों की संविधान की अनूठी प्रतिलिपि तैयार की है, जो उनके नवाचार और दृढ़ संकल्प का अद्भुत उदाहरण है। इस खास प्रतिलिपि को बनाने के पीछे उनकी सोच थी कि भारत के संविधान की मूल भावना को चित्रों के माध्यम से इस तरह से दर्शाया जाए कि आम लोग इसे आसानी से समझ सकें। लोकेश ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद और प्रावधान अक्सर जटिल होते हैं, जिन्हें हर व्यक्ति पूरी तरह से नहीं समझ पाता। इसी कारण, उन्होंने चित्रों का उपयोग करके इसे सरल और रोचक बनाने का प्रयास किया। संविधान की प्रतिलिपि को तैयार करने में पीतल का उपयोग करने का मुख्य कारण यह था कि इसे शुद्ध और स्थायित्व का प्रतीक माना जाता है। इसके लिए उन्होंने संविधान विशेषज्ञों, धर्मगुरुओं और अन्य प्रमुख व्यक्तियों से विचार-विमर्श किया। 
विज्ञापन


पीतल सबसे शुद्ध धातु, इसीलिए इसे चुना
प्रतिलिपि तैयार करने से पहले उन्होंने 25 सांसदों, 45 विधायकों, 20 कलेक्टरों और 17 संविधान विशेषज्ञों की राय ली। इसके बाद, उन्होंने साढ़े तीन महीने की मेहनत से इसे पूरा किया। दिलचस्प बात यह है कि पीतल की इस अनूठी प्रतिलिपि के 106 प्रिंट तैयार करने में केवल 14 घंटे का समय लगा। प्रतिलिपि का पहला और आखिरी पन्ना लेजर प्रिंटिंग तकनीक से बनाया गया है, जबकि अन्य पन्नों पर दो तरफा प्रिंटिंग की गई है। लोकेश का कहना है कि चित्रों का उपयोग इसलिए किया गया क्योंकि हर कोई चित्रों को आसानी से समझ सकता है, जबकि टेक्स्ट आधारित अनुच्छेद समझने में मुश्किल हो सकते हैं। 
विज्ञापन


हजारों लोगों से लिया दस रुपए का सहयोग
इस परियोजना की लागत को पूरा करने के लिए लोकेश ने अनोखी पहल की। उन्होंने लगभग 4 हजार 900 लोगों से 10-10 रुपये की छोटी-छोटी राशि एकत्रित की, जिससे इस प्रतिलिपि की कुल लागत 49,000 रुपये आई। उनका कहना है कि आगे भी इस प्रकार की प्रतिलिपियां बनाने के लिए सहयोग राशि जुटाई जाएगी। लोकेश ने बताया कि इस पहल के लिए उन्हें कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से प्रेरणा मिली, और उन्होंने इस संविधान की एक प्रति उन्हें भेंट भी की। इस संविधान में उन्होंने जलेबी का भी जिक्र किया है, जो हमारे राष्ट्रीय पकवान के रूप में प्रसिद्ध है, लेकिन बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed