{"_id":"68c171c4ce20fc7e970b682d","slug":"salman-lala-social-media-accounts-police-action-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: सलमान लाला के वीडियो वायरल कर रहे 100 अकाउंट ट्रेस, पुलिस कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: सलमान लाला के वीडियो वायरल कर रहे 100 अकाउंट ट्रेस, पुलिस कार्रवाई होगी
Wed, 10 Sep 2025 06:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 10 Sep 2025 06:21 PM IST
सार
सलमान लाला की मौत के बाद सोशल मीडिया पर फैल रहे आपत्तिजनक वीडियो के बीच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया से बातचीत
विज्ञापन
सलमान लाला और एजाज खान
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान लाला की रील वायरल कर रहे 100 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को इंदौर पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। इन सभी अकाउंट को कानूनी कार्रवाई के दायरे में लिया जाएगा। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि एक्टर एजाज खान के बाद अब उन सभी लोगों का नंबर आने वाला है, जो सोशल मीडिया पर सलमान लाला की रील वायरल करके समाज में तनाव फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एजाज खान को नोटिस भेज दिया
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि लगातार पुलिस सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की निगरानी कर रही है। एक्टर के मामले में उन्होंने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और एक्टर एजाज खान को नोटिस दिया जा चुका है जल्द ही आगामी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
जनाजे में शामिल हुए गुंडों को भी पकड़ेंगे
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सलमान लाला के जनाजे में कई गुंडे शामिल हुए थे, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि ड्रग्स का कारोबार करने वाले कई लोग सलमान लाला के जनाजे में पहुंचे थे। उन सभी की वीडियोग्राफी पुलिस के पास है और पुलिस सभी को जल्द ही पकड़ लेगी।
