फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   RSS workers and BJP leaders came face to face and there was a fierce dispute over feeding the dog.

इंदौर में भाजपा और RSS के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प: कुत्ते को खाना खिलाने पर बढ़ा विवाद, घर के बाहर तोड़फोड़

Sun, 07 Jun 2026 08:04 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 08:04 PM IST
सार

इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में भाजपा नेता वीरेंद्र शेडगे और आरएसएस स्वयंसेवक चेतन पवार के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। इसके बाद आरएसएस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के घर और कार्यालय में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
RSS workers and BJP leaders came face to face and there was a fierce dispute over feeding the dog.
घर के बाहर तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में भाजपा और आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट, तोड़फोड़ और थाने तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता वीरेंद्र शेडगे और आरएसएस स्वयंसेवक चेतन पवार के बीच विवाद उस समय शुरू हुआ, जब चेतन पवार भाजपा नेता के घर के बाहर एक कुत्ते को खाना खिला रहे थे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वीरेंद्र शेडगे ने अपने घर के सामने कुत्ते को खाना न डालने की बात कही, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान भाजपा नेता वीरेंद्र शेडगे ने चेतन पवार के साथ मारपीट की।

विज्ञापन

घटना के बाद चेतन पवार शिकायत लेकर अन्नपूर्णा थाने पहुंचे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आरएसएस कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्रित हो गए। आरोप है कि उन्होंने वीरेंद्र शेडगे के घर पर पहुंचकर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  करोड़ों के ठगी के आरोपी को यूपी पुलिस ने मुंबई से दबोचा, ग्वालियर पुलिस की भूमिका पर सवाल; क्या बोले आईजी?

इसके बाद आरएसएस कार्यकर्ता शिकायत दर्ज कराने अन्नपूर्णा थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने चेतन पवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि विवाद यहीं नहीं थमा। बाद में फिर बड़ी संख्या में आरएसएस कार्यकर्ता एकत्र हुए और भाजपा नेता वीरेंद्र शेडगे सहित एक अन्य भाजपा नेता के घर और कार्यालय में भी तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया।

अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र के रहवासी भयभीत हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने वीरेंद्र शेडगे को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निष्कासन की प्रक्रिया शुरू करने के संकेत दिए हैं।

वहीं भाजपा नेताओं और उनके समर्थकों ने भी आरएसएस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अन्नपूर्णा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed