फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Robbers who snatched smart phones from women and the elderly were caught

Indore News: महिलाओं और बुजुर्गों से स्मार्ट फोन छीनने वाले लुटेरे पकड़ाए, 32 फोन मिले

Mon, 10 Apr 2023 07:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 10 Apr 2023 07:55 PM IST
सार

चार शातिर मोबाइल लुटेरों को राजेन्द्र नगर पुलिस ने पकड़ा, मोबाइल का लॉक खोलने के लिए भेजते थे उसे कई किलोमीटर दूर
 

विज्ञापन
Robbers who snatched smart phones from women and the elderly were caught
32 फोन मिले - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

राजेंद्र नगर पुलिस ने चार शातिर मोबाइल लुटेरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस थाना राजेन्द्र नगर पर जनवरी माह में प्रार्थी बलराम डाबर ने रिपोर्ट की थी कि वह घर से बाजार करने फोन से बात करते हुए जा रहा था तो शाम करीब चार बजे परिचित मित्र मिश्रा के गार्डन के पास पहुंचा तो पीछे से एक मोटर सायकल पर दो अज्ञात बदमाश आए जिन्होंने झपटमार कर मेरे हाथ से मेरा मोबाइल ले लिया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना राजेन्द्र नगर द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त मोबाइल छीनने की घटनाओं पर अंकुश लगाने और इनमें संलिप्त बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस उपायुक्त जोन-01 के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य हेतु पुलिस टीम का गठन कर लगाया गया।
विज्ञापन


बेचने गए तो पकड़ाए
पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि चार लड़के चोरी के मोबाइल की खरीदी बिक्री के लिए कैट रोड परमाणु नगर के सामने संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर वहां से  संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ पर अपना नाम सुजल उर्फ बाबा ठाकुर निवासी बेटमा, आकाश उर्फ टायगर सोनगरा निवासी बेटमा, रोहित भातसे निवासी ग्राम मोहना जिला खरगोन, पंकज उर्फ प्रवीण वर्मा निवासी बलकवाड़ा जिला खरगोन का होना बताया। आरोपी के पास पुराने मोबाइल मिले जिसके संबंध में कोई बिल नहीं मिले। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 मोबाइल फोन (कीमती लगभग 2,55,000 रुपए) बरामद किए गए, जिनके अपराध आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। बदमाश आदतन शातिर अपराधी हैं जिनमें से दो लोगों का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड सामने आया है, जिसकी जानकारी निकाली जा रही है।  
विज्ञापन


आरोपी मोबाइल पर बात करते राहगीरों को निशाना बनाते थे, जिनमें महिलाओं एवं बुजुर्ग को टारगेट रख उनके मोबाइल लूट लेते थे। इन मोबाल फोन को सस्ते दाम पर आसपास के गांव व कस्बों में बेचकर अपने मौज मस्ती के शौक पूरे करते थे। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा उनसे अन्य वारदातों और मोबाइलों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेंद्र नगर सतीश पटेल, उनि. तिलक करोले, प्रआर. संजय चावड़ा, प्रआर. सतीश मेनिया, आर. अभिनय शर्मा, आर. विलियम सिंह, आर. संजय दांगी, आर.एस. लवकुश की सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed