फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Ram Mandir: A glimpse of Shri Ram Temple of Ayodhya in every color of students' art

Ram Mandir: छात्रों की कला के हर रंग में अयोध्या के श्रीराम मंदिर की झलक, रंगोली ने सबका मन मोहा

Sun, 21 Jan 2024 05:15 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 21 Jan 2024 05:15 PM IST
सार

22 जनवरी को रामलला की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके उत्साह में पूरा देश रामभक्ति में डूबा है। प्रदेश के कॉलेज-विश्वविद्यालय भी पीछे नहीं हैं। छात्रों ने उमंग और उल्लास के साथ श्रीराम के लिए अपनी भक्ति दिखाई। 

विज्ञापन
Ram Mandir: A glimpse of Shri Ram Temple of Ayodhya in every color of students' art
युवाओं ने अपने भक्ति के रंग रंगोली में उतार दिए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में हर जगह राम नाम की लहर है। हर कोई भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबा है। ऐसे में कॅालेज और यूनिवर्सिटी के के विद्यार्थी कैसे पीछे रह सकते हैं। श्रीराम के लिए भक्ति और आस्था इतनी है कि रंगों से अपने आराध्य श्री राम की रंगोली बनाकर अपने कॉलेज कैम्पस को सजाने में युवा ने कई घंटों तक मेहनत की।
विज्ञापन


22 जनवरी को रामलला की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके उत्साह में पूरा देश रामभक्ति में डूबा है। प्रदेश के कॉलेज-विश्वविद्यालय भी पीछे नहीं हैं। छात्रों ने उमंग और उल्लास के साथ श्रीराम के लिए अपनी भक्ति दिखाई। किसी ने रंगोंली में श्रीराम मंदिर बनवाया तो किसी ने किसी ने रंगों से श्रीराम और माता सीता को दिखाया।
विज्ञापन


शब्दों के साथ रंगों से श्रीराम की जीवनगाथा
राम मंदिर प्रतिष्ठा के अंतर्गत राम उत्सव की शुरुआत 19 जनवरी से की गई। इसमें कॉलेज कैम्पस को युवाओं ने राममय बनाने के लिए रंगोली, पोस्टर के जरिए राम उत्सव थीम पर सजाया। इसमें पहले दिन जहां युवाओं ने रंगोली प्रतियोगिता में राम के जीवन के विभिन्न पहलूओं को रंगों के जरिए पेश किया। युवा छात्रों ने श्री राम के जीवन से जुड़े पलों को कविता के जरिए दर्शकों को बताया। राम जीवनी प्रतियोगिता में खासतौर पर रामायण से जुड़े विशेष प्रसंगों को इस दौरान पेश किया। विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed