फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Rajasthan Pandit beaten up in Indore, ears cut off with teeth

Indore: बेटे के लिए पूजा कराने राजस्थान से पंडित को बुलाया, रातभर सेवा की, सुबह दांत से कतरा कान, जानें क्यों

Sun, 02 Oct 2022 06:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 02 Oct 2022 06:08 PM IST
सार

राजस्थान के एक पंडित ने इंदौर के चंदन नगर थाने में रिपोर्ट लिखाई है कि यहां रहने वाले यजमान ने उसके साथ मारपीट की है। वे यजमान के आग्रह पर कथा और बेटे के लिए पूजा करने पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Rajasthan Pandit beaten up in Indore, ears cut off with teeth
राजस्थान के कुंजबिहारी शर्मा का कान यजमान के बेटे ने काट दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में राजस्थान के एक पंडितजी को कथा सुनाना भारी पड़ गया। यजमान ने पहले तो रात घर पर ही रोक लिया, खूब सेवा की। सुबह यजमान और उसके दो बेटों ने जमकर पीट दिया। एक बेटे ने दांतों से पंडित का कान कतर दिया। चीखें सुनकर आसपास के लोगों ने पंडितजी को बचाया। पंडितजी को आधे कान के साथ लौटना पड़ा। पंडितजी की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोटा राजस्थान के रहने वाले 60 वर्षीय पंडित कुंजबिहारी शर्मा को 29 सितंबर को इंदौर के स्कीम नबंर 71 में रहने वाले लक्ष्मीकांत शर्मा ने सत्यनारायण भगवान की कथा कराने के लिए बुलाया था।  पंडित कुंजबिहारी शर्मा ने बताया कि इंदौर के यजमान के बेटे अरुण की शादी नहीं हो रही थी। उसी की पूजा और सत्यनारायण भगवान की कथा के लिए मैं आया था। आयोजन में शाम होने पर मुझे उन्होंने घर पर ठहरने का आग्रह किया था। रातभर में बढ़िया सेवा की, भोजन कराया, दूध पिलाया।  
विज्ञापन


अगले दिन सुबह यजमान लक्ष्मीकांत और उनका छोटा बेटा विपुल आए और अचानक मुझ पर बिगड़ने लगे। उनका कहना था कि पूजा में कोई गड़बड़ हुई है, जिससे बड़ा बेटा अरुण अजीब हरकत कर रहा है। उन्होंने पहले तो गाली-गलौज से बात की फिर हाथ उठाना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी देने लगे। बड़ा बेटा अरुण भी आ गया और तीनों ने जमकर पीटा। छोटे बेटे विपुल ने दांतों से मेरा कतर दिया। मेरी चीखें सुनकर पड़ोसियों ने मुझे बचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित कुंजबिहारी शर्मा का कहना था कि मैं वहां से निकलकर चंदननगर थाने पहुंचा और सारी बात बताई। पुलिस ने मुझे अस्पताल पहुंचाया। मेरा आधा कान उनके घर में ही कहीं पड़ा रह गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पंडित कुंजबिहारी का कहना है कि मैं इलाके में कई मर्तबा आ चुका हूं, इसलिए ये लोग मुझे जानते थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed