फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: What happened in 24 hours that Sonam had to surrender?

Raja Raghuvanshi Murder Case: आखिर कौन है राज कुशवाहा, 24 घंटे में ऐसा क्या हुआ, जो सोनम को करना पड़ा सरेंडर?

Mon, 09 Jun 2025 03:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 09 Jun 2025 03:50 PM IST
सार

सोनम रघुवंशी हत्यारों के संपर्क में थी, जैसे ही उसे पता चला कि हत्या में शामिल तीनों साथी गिरफ्तार हो चुके है तो फिर उसके पास भी सरेंडर होने के सिवा कोई चार नहीं बचा। सोलह दिन तक लापता रहने वाली सोनम अचानक रात को गाजीपुर पहुंची।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: What happened in 24 hours that Sonam had to surrender?
सोनम रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

meghalaya missing couple: शिलांग में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही की। खुद को मृत बताने के लिए उसने अपनी जैकेट खाई में फेंक दी, लेकिन फिर शिलांग पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। 16 दिन तक सोनम पुलिस से छिपती रही, लेकिन बीते 24 घंटे में ऐसा क्या हुआ, जो सोनम को करना पड़ा सरेंडर? आईए जानते हैं...

विज्ञापन

शिलांग पुलिस को काॅल डिटेल और शिलांग में सोनम और राजा के साथ नजर आने वाले तीन पर्यटकों का पता चला। हत्यारे जहां रुके थे, वहां से उनकी जानकारी एकत्र की और सारी जानकारी इंदौर पुलिस से साझा की। क्राइम ब्रांच ने शाम तक पूरा जाल बिछाया और रात को इंदौर से विक्की उर्फ विशाल चौहान, राज कुशवाह और आकाश राजपूत को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 

Raja Raghuvanshi Murder Case: What happened in 24 hours that Sonam had to surrender?
सोनम रघुवंशी - फोटो : PTI

सोनम रघुवंशी हत्यारों के संपर्क में थी, जैसे ही उसे पता चला कि हत्या में शामिल तीनों साथी गिरफ्तार हो चुके हैं तो फिर उसके पास भी सरेंडर होने के सिवा कोई चार नहीं बचा। 16 दिन तक लापता रहने वाली सोनम अचानक रात को गाजीपुर पहुंची और रात एक बजे अपने भाई गोविंद को काॅल कर गाजीपुर में होने की जानकारी दी। इसके बाद भाई ने यूपी पुलिस से संपर्क किया और सोनम को ढाबे से पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।

ये भी पढ़ें- Raja Murder Case: राजा के सिर पर थे वार के निशान, मेघालय पुलिस ने बताई राज कुशवाहा और सोनम की मिलीभगत की कहानी

Raja Raghuvanshi Murder Case: What happened in 24 hours that Sonam had to surrender?
सोनम के पिता का बयान सामने आया - फोटो : अमर उजाला

सोनम के पिता की फर्म में अकाउंटेंट है राज कुशवाहा
राज कुशवाहा सोनम के पिता की फर्म में काम करता था। सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी की प्लाईवुड की फर्म थी। राज यहां अकाउंट संभालता था। इस हत्याकांड के पीछे सोनम और राज कुशवाह का अफेयर की बात सामने आ रही है। दो दिन पहले तक वह नौकरी पर आ रहा था, लेकिन फिर वह नहीं आया। यह बात खुद सोनम के पिता ने कही। हालांकि वो उसके पक्ष में ही बोलते दिख रहे हैं। राज कुशवाहा को लेकर सोनम के पिता ने कहा कि वो मेरी ही फर्म में काम करता है। इस दौरान वो मेरे ही साथ था। वो इसमें शामिल नहीं हो सकता है। राज ऐसा लड़का नहीं है। पुलिस जो आरोप लगा रही है वो निराधार है। झूठा आरोप है। पुलिस अपने को बचाने के लिए बच्चे के ऊपर आरोप लगा रही है। 

ये भी पढ़ें- Sonam Raghuvanshi: यूपी के इस जिले का रहने वाला है आरोपी आकाश राजपूत, राजा की पत्नी सोनम से क्या है कनेक्शन?
 

विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: What happened in 24 hours that Sonam had to surrender?
राज कुशवाहा, विशाल, आकाश और आनंद कुर्मी। - फोटो : अमर उजाला

काम के दौरान ही राज से हुआ प्यार
दरअसल सोनम भी अपने पिता और भाई के कारोबार में मदद करती थी। वहीं उसका मेलजोल राज कुशवाहा से बढ़ा जो प्यार में बदल गया। परिवार के लोग सोनम की शादी समाज में ही करना चाहते थे। वह अपने परिवार के खिलाफ नहीं जाना चाहती थी, लेकिन शादी होते ही उसने राजा को रास्ते से हटाने का प्लान भी बना लिया था।

इस तरह सोनम पर शक पुख्ता हुआ

  • 23 मई को सोनम ने अपनी सास से चर्चा की। दोपहर के बाद तीनों फोन अचानक बंद हो गए। राजा और सोनम के फोन अचानक बंद होना कई सवाल खड़े कर रहा था। जिसे पुलिस ने जांच में लिया।
  • सोनम शादी से पहले और बाद में घंटों तक राज कुशवाह से बात करती थी। राज सोनम के भाई की फर्म में अकाउंटेंट है। उसकी काॅल डिटेल से पुलिस को शंका हुई और मेघालय पुलिस ने इंदौर पुलिस को उनकी जानकारी दी।
  • हत्या के बाद हथियार भी राजा के शव के पास मिला। यदि हत्यारों को सोनम को मारना होता तो उसी हथियार का उपयोग करते। इससे पुलिस अफसरों को यह पता चल गया कि सोनम की हत्या नहीं हुई है। वह लापता है। उसके दोनो फोन सर्विलांस पर थे, लेकिन हत्या के बाद सोनम ने दोनो फोन का इस्तेमाल नहीं किया। इससे उसकी लोकेशन का पता चल सकता था।
  • सोनम ने ही गुवाहटी के लिए प्लेन के टिकट बुक कराए थे। उनसे ही पूरी प्लानिंग की थी, लेकिन वापसी के टिकट नहीं बुक कराए थे। यह तथ्य भी कई सवाल खड़े कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed