Raja Raghuvanshi Murder Case: शिलांग में दर्ज है राजा सोनम के लापता होने की रिपोर्ट, भाई को मिला नोटिस
विपिन को यह भी आंशका है कि सोनम व अन्य आरोपियों की मदद सोनम का भाई गोविंद कर रहा है और उनसे केस को लेकर शिलांग के वकीलों से भी चर्चा की है। विपिन शिलांग यात्रा के दौरान इसका भी पता लगाएगा। आरोपियों पर आरोप तय हो चुके है।
विस्तार
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या को लेकर कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने कोर्ट में इस चर्चित मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल कर दी है, लेकिन एक पेंच यह भी फंसा है कि सबसे पहले राजा और सोनम के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज है। यह रिपोर्ट राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने दर्ज कराई थी। बाद में हत्या का केस दर्ज हुआ था।
पुलिस ने इस केस को लेकर विपिन को वाट्सअप पर नोटिस भेजकर थाने आने के लिए कहा है। विपिन सोमवार को शिलांग चले गए। वे अपने वकील के जरिए इस केस की चार्जशीट भी कोर्ट से मांगेगे। विपिन ने बताया कि वह जानना चाहते है कि सोनम ने आखिर राजा को क्यों मारा। वह राज से प्यार करती है तो फिर शादी के लिए ही इनकार कर देती, या फिर शाादी के बाद घर छोड़ देती। बेकसूर राजा की हत्या की क्या जरुरत थी।
विपिन को यह भी आंशका है कि सोनम व अन्य आरोपियों की मदद सोनम का भाई गोविंद कर रहा है और उनसे केस को लेकर शिलांग के वकीलों से भी चर्चा की है। विपिन शिलांग यात्रा के दौरान इसका भी पता लगाएगा। विपिन ने कहा था कि जब गोविंद हमारे घर आया था तो उनसे कहा था कि वह उनके साथ है और आरोपियों को सजा दिलाने में पूरी मदद करेगा।
आपको बता दें कि 2 जून को शिलांग की खाई में राजा का शव मिला था। पत्नी सोनम ने शिलांग में हनीमून पर ले जाने के बहाने हत्या कर दी थी। इस काम में उसके प्रेमी राज के तीन साथियों ने मदद की थी। सोनम राज से प्यार करती थी और किसी और से शादी नहीं करना चाहती थी। इस कारण उन्होंने राजा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। हत्या के बाद सोनम इंदौर आ गई थी और एक फ्लैट में छुपकर रहने लगी थी।
