फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: No decision yet on cancelling Sonam Raghuvanshi's bail; lawyer presents argument

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने पर फैसला नहीं, वकील ने रखे तर्क

Wed, 10 Jun 2026 08:57 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 10 Jun 2026 08:57 PM IST
सार

शिलांग ले जाकर अपने पति की हत्या करने वाली सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने को लेकर हाईकोर्ट में लगी याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई, लेकिन अभी इस मामले में फैसला नहीं हुआ है। अगली सुनवाई पर कोर्ट निर्णय सुना सकती है।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: No decision yet on cancelling Sonam Raghuvanshi's bail; lawyer presents argument
सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

शिलांग ले जाकर अपने पति की हत्या करने वाली सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने को लेकर हाईकोर्ट में लगी याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई, लेकिन अभी इस मामले में फैसला नहीं हुआ है। अगली सुनवाई पर कोर्ट निर्णय सुना सकती है। मेघालय सरकार की तरफ से इस मामले में अपने तर्क प्रस्तुत कर सोनम की जमानत रद्द करने की मांग कोर्ट से की जा चुकी है।
 

सरकार के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि इस हत्याकांड की सोनम मुख्य आरोपी है। योजना बनाने से लेकर वह मौके पर मौजूद थी। अपना अपराध वह कबूल भी कर चुकी है। सिर्फ प्रकरण दर्ज करते समय हुई टाइपिंग की गलती की वजह से उसे जमानत नहीं दी जा सकती है।

विज्ञापन

 

बुधवार को सोनम के वकील ने अपनी दलील पेश की और कोर्ट से समय लिया। अब अगली सुनवाई पर जमानत पर फैसला लिया जाएगा। जमानत होने के बाद सोनम शिलांग में ही रह रही है। कोर्ट ने उसे शिलांग छोड़कर जाने की इजाजत नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर, राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर दो दिन पहले राजा के भाई विपिन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बयान हुआ। विपिन ने सोनम और राज को मकान किराए पर देने वाले लोकेंद्र सिंह तोमर को केस से बरी किए जाने पर सवाल उठाए। विपिन का कहना था कि लोकेंद्र के खिलाफ अतिरिक्त चालान पुलिस को पेश करना चाहिए था। सोनम के बारे में लोकेंद्र को पुलिस को जानकारी देनी चाहिए थी।आपको बता दें कि पिछले साल शिलांग में सोनम ने अपने प्रेमी राज के साथ षड़यंत्र रचकर उसके तीन दोस्तों के साथ राजा रघुवंशी की हत्या कर लाश खाई में फेंक दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed