Raja Murder Case: आरोपियों को प्लेन से शिलांग ले गई पुलिस, आरोपी को एक यात्री ने मारा थप्पड़
meghalaya couple missing: राज ने मर्डर के लिए पहले विशाल को तैयार किया था। राज की विशाल से पक्की दोस्ती है। शिलांग पुलिस ने इंदौर से भी आरोपियों की काॅल डिटेल, मर्डर की योजना से जुड़े सबूत जुटाए हैं। विशाल और आनंद छात्र हैं और आकाश बेरोजगार था। राज कुशवाहा सोनम के ही भाई की फर्म में अकाउंट संभालता था।
विस्तार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के चौथे आरोपी आनंद कुर्मी को मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे भी सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया। देर रात उसे बीना से इंदौर लाया गया था। तीन अन्य आरोपियों आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और राज सिंह कुशवाहा को सोमवार को ही सात सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया था। चारों आरोपी क्राइम ब्रांच की कस्टडी में हैं। शाम को चारों को शिलांग पुलिस अपने साथ प्लेन में लेकर रवाना हो गई। एयरपोर्ट पर एक यात्री ने एक आरोपी को थप्पड़ मार दिया। धप्पड़ खाने के बाद आरोपी नकाब में से यात्री को देखने की कोशिश करता रहा। बुधवार को शिलांग पुलिस द्वारा सोनम सहित अन्य आरोपियों का रिमांड लिया जाएगा।
शिलांग में हत्या के बाद तीन आरोपी इंदौर आ गए थे और एक को बीना से गिरफ्तार किया गया है। सोनम को गाजीपुर से हिरासत में लिया गया, जबकि पांचवें आरोपी को यूपी के ललितपुर से गिरफ्तार किया गया है। इंदौर में हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ किसी थाने में नहीं, बल्कि एक पुलिस अधिकारी के बंगले पर हुई। शिलांग पुलिस अब उनके बयान लेगी कि उन्होंने राजा की हत्या कैसे की। शिलांग पुलिस ने इंदौर से भी आरोपियों की काॅल डिटेल, मर्डर की योजना से जुड़े सबूत जुटाए हैं। सोनम और चारों आरोपियों ने इंदौर के सुपर काॅरिडोर के एक कैफे में राजा के मर्डर की प्लानिंग की थी।
ये भी पढ़ें- सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का, आरोपियों ने बताई हत्या के पहले की खौफनाक सच्चाई
सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो हैं, जिनमें उन्हें देखा जा सकता है। डीसीपी ने बताया कि आज बाद में ट्रांजिट रिमांड की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद चारों को शिलांग ले जाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा मुख्य आरोपी हैं। मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद बिहार के पटना के फुलवारी सरीफ थाने ले आई।
raj kushwaha: राज और सोनम के बारे में जानता था विशाल
राज कुशवाहा की विशाल चौराह से पक्की दोस्ती है। वह स्कूल के समय से दोस्त हैं। विशाल को राज और सोनम के बारे में भी सब पता था। राज ने मर्डर के लिए विशाल को तैयार किया। राज ने पहले तीनों आरोपियों से कहा था कि वह भी शिलांग में साथ जाएगा, लेकिन बाद उनसे कहा कि शिलांग में राजा उसे पहचान सकता है। इस कारण वह इंदौर में रहकर नजर रखेगा। उनसे तीनों आरोपियों के टिकट करवाएं और उन्हें शिलांग भेजा था।
