फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: Court rejects bail of four accused in Raja Raghuvanshi murder case, including Ra

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी राज कुशवाह सहित चार की जमानत याचिका खारिज

Fri, 08 May 2026 09:23 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 08 May 2026 09:23 AM IST
सार

शिलांग: राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी राज कुशवाहा और उसके तीन दोस्तों की जमानत याचिका शिलांग कोर्ट ने खारिज कर दी। वहीं, मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को पहले ही जमानत मिल चुकी है। 

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: Court rejects bail of four accused in Raja Raghuvanshi murder case, including Ra
राज कुशवाह और सोनम। विशाल, आनंद और आकाश। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग जेल में बंद सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा और उसके तीन दोस्तों की जमानत याचिका शिलांग कोर्ट ने खारिज कर दी है। सोनम की जमानत होने के बाद चारों आरोपियों ने जमानत याचिका लगाई थी।

विज्ञापन


आरोपियों के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया कि शिलांग पुलिस जब उन्हें गिरफ्तार करने इंदौर आई थी तो गिरफ्तारी का कारण और आधार नहीं बताया गया था। सरकारी वकील ने कहा कि जब आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, तो उन्हें कारण बताया गया था। आरोपियों को वकील करने के लिए भी कहा गया था, लेकिन इस मामले में उन्होंने गंभीरता नहीं दिखाई और अब कहा जा रहा है कि उन्हें गिरफ्तारी के समय कारण नहीं बताया गया था।
विज्ञापन

 

इस हत्याकांड में पुलिस ने चालान पेश किया था और ट्रायल शुरू होने के बाद चार गवाह ही इस केस में पेश हो पाए। कोर्ट ने ट्रायल में हो रही देरी और गिरफ्तारी के समय गलत धारा लगाने के तर्कों के बाद सोनम को जमानत दी। कोर्ट ने चारों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। राज ने चौथी बार जमानत याचिका लगाई थी, जो खारिज हुई। राज की तरफ से लगाई गई याचिका पर पिछली सुनवाई में लंबी बहस हुई थी और कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शादी समारोह से लौटे 33 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार, देर रात अस्पताल में मची अफरा-तफरी


राज के वकील ने समानता के अधिकार का हवाला देते हुए तर्क रखा था कि इस हत्याकांड की साजिशकर्ता सोनम रघुवंशी को जमानत मिल सकती है तो फिर अन्य आरोपियों को भी जमानत मिलनी चाहिए। उधर, सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने के लिए शिलांग पुलिस ने हाईकोर्ट की शरण ली है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद सोनम को नोटिस भेजा है। इस मामले में 12 मई को सुनवाई होगी। सोनम फिलहाल अपने पिता के साथ शिलांग के एक होटल में ही रुकी है।

आपको बता दें कि पिछले साल जून में सोनम, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल चौहान ने राजा रघुवंशी की चाकू मारकर हत्या की थी और शव को खाई में फेंक दिया था। हत्या के 17 दिन बाद पुलिस को राजा का शव मिला था। इसके बाद पुलिस की जांच तेज हो गई थी और इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed