फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: Before throwing the body in the ditch, the chain, ring and bracelet were also ta

Raja Murder Case: धक्का देने से पहले निकाल ली थी राजा की चेन, अंगूठी और ब्रेसलेट; मां ने बताई सोनम की क्रूरता

Tue, 10 Jun 2025 02:56 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 10 Jun 2025 02:56 PM IST
सार

  सोनम को राजा के शव से सोने की चेन, अंगूठी और ब्रेसलेट निकालने में भी शर्म नहीं आई। जो टी शर्ट राजा ने स्कूटर की डिक्की में रखी थी। उसे भी उनसे शव के साथ फेंक दिया। अब पुलिस राजा के शव से लूटे गए गहने भी बरामद करेगी।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: Before throwing the body in the ditch, the chain, ring and bracelet were also ta
सोनम और उमा रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनम रघुवंशी राज कुशवाह के प्यार में इतनी दीवानी हो चुकी थी कि उसने अपनी आंखों के सामने ही भाड़े की तीन आरोपियों से अपने पति की हत्या करवाई। सोनम इतनी क्रूर हो गई थी कि राजा को खाई में फेंकने से पहले उसका कलेजा नहीं कांपा। इतना ही नहीं उसने राजा की सोने की चेन, अंगूठी और ब्रेसलेट तक निकाल लिए। जो टी-शर्ट राजा ने स्कूटर की डिग्गी में रखी थी उसे भी राजा के साथ फेंक दिया। अब पुलिस राजा के लूटे गए गहने भी बरामद करेगी, ताकि सबूत के तौर पर उन्हें कोर्ट में पेश किए जाए।

विज्ञापन


राजा की मां उमा रघुवंशी ने बताया कि जब उनको पता चला था कि राजा गले में सोने की चेन पहन कर गया है तो उनसे राजा को काॅल कर पूछा था। राजा ने बताया था कि सोनम ने कहा था चेन पहनने के लिए इसलिए पहन ली। इस बारे में उनकी बात सोनम की मां से फोन पर भी हुई थी। राजा गले में सोने की चेन पहनकर गया था इस वजह से उनको चिंता हो रही थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: Before throwing the body in the ditch, the chain, ring and bracelet were also ta
सोनम और राजा रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला

मंगल दोष खत्म करने के लिए की हत्या
राजा की मां ने कहा कि सोनम और राजा को मंगल था। उनकी पत्रिका मिलाई थी। सोनम ने मंगल दोष खत्म करने के लिए राजा की हत्या की है। अब समझ आ रहा है कि सोनम दूसरी शादी करना चाहती थी, इस लिए उसने मंगल दोष खत्म करने के लिए ये साजिश रची।

Raja Raghuvanshi Murder Case: Before throwing the body in the ditch, the chain, ring and bracelet were also ta
सोनम और राजा रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
चार लाख रुपये में दी थी सुपारी
सोनम अपने साथ 9 लाख रुपये कैश ले गई थी। उनसे हत्या की सुपारी चार लाख रुपये में भी थी। हत्या के बाद आरोपियों को 50 हजार रुपये दिए थे, ताकि वह भाग जाएं। बताते हैं कि सोनम के बैंक अकाउंट में भी पांच लाख रुपये से ज्यादा की राशि थी। राजा की हत्या के बाद वे लंबे समय तक लापता रहने की प्लानिंग के साथ गई थी।

Raja Raghuvanshi Murder Case: Before throwing the body in the ditch, the chain, ring and bracelet were also ta
पत्नी सोनम और राजा रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
हनीमून के बहाने से रची हत्या की साजिश 
मां उमा ने बताया कि सोनम ने हनीमून के बहाने से हत्या का पूरा प्लान पहले से बना रखा था। वो साजिश के तहत ही राजा को हनीमून पर लेकर गई थी। यहां से जाने से पहले उसने कुछ नहीं बताया। हम लोगों को तो बस इतना ही पता था कि कामाख्या दर्शन करने जाने का प्लान है। वहां जाकर सोनम ने पूरा प्लान बनाया। उसने राजा को शिलांग जाने के लिए तैयार किया। राजा ने फोन पर बताया था कि वो अब शिलांग जा रहा है। मैं पूछा भी अभी अचानक से क्यों तो राजा ने बताया कि सोनम ने पहले ही टिकट करा रखा है इसलिए यहीं से शिलांग जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed