फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: A film will be made on Raja Raghuvanshi murder case, the director took permissio

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनेगी फिल्म, निर्देशक ने परिजनों से ली अनुमति

Tue, 29 Jul 2025 08:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 29 Jul 2025 08:21 PM IST
सार

निर्देशक निंबावत ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग इंदौर और शिलांग में की जाएगी। उन्होंने कहा कि मीडिया में यह मर्डर केस इतना चर्चित हुआ है कि फिल्म जगत में भी इसकी चर्चा है। फिल्म को लेकर हमने परिवार के लोगों से बात की है। 

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: A film will be made on Raja Raghuvanshi murder case, the director took permissio
राजा हत्याकांड पर बनेगी फिल्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड पर अब बाॅलीवुड की नजर है। अभिनेता आमिर खान इस घटना पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे है,जबकि एक मुंबई के एक निर्देशक ने फिल्म बनाने की घोषणा भी कर और पोस्टर भी लांच किया। कब्बडी जैसी फिल्म बना चुके एसपी निंबावत ने इंदौर आकर राजा के परिजनों से चर्चा की और फिल्म बनाने की अनुमति ली। फिल्म का नाम हनीमून इन शिलांग रहेगा।

विज्ञापन

 

निर्देशक निंबावत ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग इंदौर और शिलांग में की जाएगी। उन्होंने कहा कि मीडिया में यह मर्डर केस इतना चर्चित हुआ है कि फिल्म जगत में भी इसकी चर्चा है। फिल्म को लेकर हमने परिवार के लोगों से बात की और उसके निर्माण के लिए राइट्स लिए है। निर्देशक ने राजा के परिजनों को कहानी सुनाई और उनकी सहमति ली। राजा के भाई विपिन ने कहा कि हम चाहते है कि यह फिल्म बने और सच सामने आए।

विज्ञापन

 

अपने पति को हनीमून के दौरान शिलांग ले जाकर मारने वाली सोनम रघुवंशी व अन्य आरोपी शिलांग जेल में बंद है। केस की सुनवाई भी शुरू हो गई है और तीन आरोपियों की जमानत हो चुकी है। 2 जून को राजा का शव शिलांग के सोहरा की खाई में मिला था। जब पुलिस ने हत्या के उपयोग में लाए चाकू को खोजा तो फिर आरोपियों की खोजबीन शुरू हुई। पुलिस को पता चला था कि हत्या राजा की पत्नी सोनम ने तीन अन्य साथियों के साथ की थी। उसके प्रेमी राज ने हत्या की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed