फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Murder Case: Shillong Police had named it 'Operation Honeymoon', investigation of facts of Sonam's visit

Raja Murder Case: शिलांग पुलिस ने दिया 'ऑपरेशन हनीमून' को अंजाम, हत्या के बाद इंदौर आई थी सोनम

Tue, 10 Jun 2025 04:56 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 10 Jun 2025 04:56 PM IST
सार

तब तक मध्य प्रदेश से मामले की सीबीआई जांच की मांग का दबाव बढ़ने लगा था, लेकिन मेघालय सरकार ने इस मामले में जल्दबाजी नहीं दिखाई। पुलिस अफसर चाहते थे कि 'आपरेशन हनीमून' सफल हो और आरोपी उनकी गिरफ्त में आ जाए, उसके बाद ही इस हत्याकांड का खुलास किया जाए।

विज्ञापन
Raja Murder Case: Shillong Police had named it 'Operation Honeymoon', investigation of facts of Sonam's visit
सोनम और राज कुशवाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिलांग में दो जून को राजा रघुवंशी का शव मिलते ही पुलिस अफसरों ने हर एंगल से जांच शुरू कर दी थी। पांच जून के बाद ही पुलिस अफसरों को हत्याकांड में सोनम के शामिल होने के संकेत मिले थे। इसके बाद शिलांग एसपी विवेक सिएम ने पूरे मामले की जांच और खुलासे के लिए 25 अफसरों की टीम बनाई। उनकी इस कार्यवाही को 'ऑपरेशन हनीमून' नाम दिया गया।

विज्ञापन


इसी ने राजा की हत्या के 18 वें दिन 9 जून को राजा की पत्नी सोनम समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। जांच में यह भी तथ्य भी सामने आया कि राजा की हत्या करने के बाद सोनम 25 मईृ को इंदौर आई थी और देवास नाका क्षेत्र में एक किराए के घर में प्रेमी राज कुशवाह के साथ रुकी थी। वह शिलांग से सिलीगुड़ी आई फिर ट्रेन से इंदौर पहुंची। 
विज्ञापन


 राज ने सोनम के इंदौर आने की बात स्वीकार की। अमर उजाला से चर्चा में शिलांग एसपी विवेक सिएम ने कहा कि जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या के बाद सोनम राज से मिलने इंदौर आई थी। जब पांचोंं आरोपी शिलांग आएंगे तो इंदौर जाने को लेकर और तथ्य जुटाए जाएंगे। इसे सबूत के तौर पर भी शामिल किया जाएगा।   राजा रघुवंशी के परिजनों ने कहा कि राज के पैतृक घर की जांच भी पुलिस को करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनम कुछ दिनों तक इंदौर में रही और मीडिया में चल रहे मामले पर नजर भी रख रही थी। बाद में राजा ने सोनम को उसके पैतृक गांव रामपुर भेजने की तैयारी की। वाराणसी होते हुए वह वहां जाने के लिए कार से इंदौर से निकली, लेकिन फिर आरोपियों के पकड़े जाने पर उसने गाजीपुर में जाकर ढाबे से भाई को फोन लगा दिया।  


सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों संग दिखी थी सोनम
सोनम के तीन युवकों के साथ नजर आने की जानकारी भी शिलांग पुलिस को मिल गई थी। घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर एक सीसीटीवी कैमरे में सोनम के साथ तीन आरोपी नजर आए थे। पुलिस को तभी पता चल गया था कि सोनम के साथ तीन युवक इस हत्याकांड में शामिल हैं। उसके बाद ही उनके खिलाफ सबूत जुटाने के लिए शिलांग पुलिस के अफसरों की टीम जुट गई थी। हत्या के उपयोग में लाए सबूतों की खोज खाई में करने के लिए टीम जाती थी, लेकिन सोनम के भाई को लगता था कि शिलांग पुलिस गंभीरता नहीं दिखा रही है, जबकि पुलिस अफसर सोनम और अन्य आरोपियों को पकड़ना चाहते थे।




मेघालय पुलिस सफल ऑपरेशन चाहती थी
तब तक मध्य प्रदेश से मामले की सीबीआई जांच की मांग का दबाव बढ़ने लगा था, लेकिन मेघालय सरकार ने इस मामले में जल्दबाजी नहीं दिखाई। पुलिस अफसर चाहते थे कि 'ऑपरेशन हनीमून' सफल हो और आरोपी उनकी गिरफ्त में आ जाएं, उसके बाद ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाए। 
शिलांग पुलिस ने दिया 'ऑपरेशन हनीमून' को अंजाम, हत्या के बाद इंदौर आई थी सोनम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed