फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Project report of fourth phase of Narmada in Indore ready, work will be completed in two years

Indore: इंदौर में नर्मदा के चौथे चरण की प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार, दो साल में होगा काम पूरा

Fri, 11 Aug 2023 07:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 11 Aug 2023 07:07 PM IST
सार

इंदौर में तीन चरणों से फिलहाल 436 एमएलडी पानी वितरित होता है। इसमें नर्मदा के पहले, दूसरे और तीसरे चरण के तहत 406 एमएलडी और यशवंत सागर से 30 एमएलडी पानी मिलता है।  शहर में नए 29 गांव जुड़े है और नर्मदा लाइन वहां भी बिछाई जा रही है।

विज्ञापन
Project report of fourth phase of Narmada in Indore ready, work will be completed in two years
जलूद के पास से आएगा नर्मदा का चौथा चरण। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

46 सालों में आए नर्मदा के तीन चरणों के बाद अब इंदौर तक चौथा चरण लाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए नगर निगम ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली है और दो साल में प्रोजेक्ट का काम पूरा होना। नर्मदा का चौथा चरण आने के बाद अगले 25 सालों तक 75 लाख की आबादी के लिए शहर में पानी की चिंता नहीं होगी। इस प्रोजेक्ट पर 1700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चौथे चरण के आने के बाद शहरवासियों को रोजाना पानी मिल सकेगा।

विज्ञापन

इंदौर में तीन चरणों से फिलहाल 436 एमएलडी पानी वितरित होता है। इसमें नर्मदा के पहले, दूसरे और तीसरे चरण के तहत 406 एमएलडी और यशवंत सागर से 30 एमएलडी पानी मिलता है। शहर में नए 29 गांव जुड़े है और नर्मदा लाइन वहां भी बिछाई जा रही है।

विज्ञापन

नर्मदा का चौथे चरण में 400 एमएलडी पानी मिलने लगेगा। इसके बाद शहर में रोजाना करीब 836 एमएलडी पानी वितरित होगा। जलूद में नए इंटेकवेल  और 22 किलोमीटर लंबाई की लाइन बिछाने के अलावा अन्य काम होंगे। शहर में नर्मदा के चौथे चरण के लिए 32 नई टंकियों का निर्माण किया जाएगा। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि चौथा चरण आने के बाद 2050 तक शहर में पानी की समस्या नहीं रहेगी। हम इसी दिशा में काम कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण के लिए हुआ था महीने भर आंदोलन

शहर में नर्मदा का पहला चरण लाने के लिए शहरवासियों ने एक माह तक आंदोलन चलाया। इंदौर बंद का आव्हान किया गया। इसके बाद पहला चरण वर्ष 1978 में आया। इसके बाद 1990 के दशक में दूसरा चरण इंदौर आया। वर्ष 2014 में तीसरा चरण इंदौर लाया गया। तीसरे चरण के लिए वांचू पाइंट के पहाड़ पर डेढ़ किलोमीटर की सुरंग भी बनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed