फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Police probing criminal records of 14 people who put up posters

Indore:पुलिस पोस्टर लगाने वाले 14 लोगों के आपराधिक रिकॉर्ड की कर रही जांच

Sun, 02 Jul 2023 11:48 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 02 Jul 2023 11:48 AM IST
सार

 ट्रेजर टाउन के चार ब्लाॅकों में 273 ईडब्लूएस फ्लैट हैं, जो 10 सालों में चार से पांच लाख रुपये में बेचे गए। काॅलोनी की वेलफेयर सोसायटी के अधीन ही ईडब्लूएस ब्लाॅक आते थे, लेकिन पिछले माह ट्रेजर टाऊन ईडब्लूएस वेलफेयर सोसायटी के गठन की कवायद शुरू हुई।

विज्ञापन
Police probing criminal records of 14 people who put up posters
अब बिकाऊ के बजाए किराए से देने को पोस्टर लगे। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

गुंडागर्दी और शराबखोरी के कारण मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगाने वाली ट्रेजर टाउन काॅलोनी चर्चा में है। वहां अब स्ट्रीट लाइट लग गई, कैमरे निगरानी कर रहे हैं, लेकिन पलायन की कहानी में भी नया मोड़ आ गया है। सोसायटी में पद की राजनीति के कारण पोस्टर लगाने की बात सामने आई है। इसके बाद अब पुलिस उन 14 लोगों के आपराधिक रिकॉर्ड भी जांच रही है, जिन्होंने मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगाए थे। सोमवार को ज्यादातर मकानों के बाहर से पोस्टर गायब हो गए। रहवासी खुद दबी जुबान से काॅलोनी के दो गुटों की आपसी खींचतान की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें कि ट्रेजर टाउन के चार ब्लाॅकों में 273 ईडब्लूएस फ्लैट हैं, जो 10 सालों में चार से पांच लाख रुपये में बेचे गए। काॅलोनी की वेलफेयर सोसायटी के अधीन ही ईडब्लूएस ब्लाॅक आते थे, लेकिन पिछले माह ट्रेजर टाऊन ईडब्लूएस वेलफेयर सोसायटी के गठन की कवायद शुरू हुई।

विज्ञापन


26 रहवासियों के नाम मुख्य वेलफेयर सोसायटी को भेजे गए थे। उसमें 11 नाम तय हुए, हालांकि अभी सोसायटी का पंजीयन नहींं हुआ है। 26 नामों की सूची में प्रशांत पांडे व अन्य रहवासी थे, लेकिन सोसायटी के पदों के लिए तय 11 में उनके नाम नहीं आए। इन्हीं में से ज्यादातर लोगों ने घरों के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगा रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत कहते हैं कि काॅलोनी में ज्यादातर मकान किराए पर लोगों ने दे रखे हैं, वे ही विवाद करते हैं। हमने आवाज उठाई तो पुलिस की गश्त भी शुरू हो गई और सीसीटीवी कैमरे भी लग गए। इसी काॅलोनी के मनीष शिंदे गुट ने पुलिस अफसरों को शिकायत की है कि काॅलोनी के कुछ रहवासी काॅलोनी की छवि बदनाम कर रहे हैं। यदि काॅलोनी में अपराध होते हैं तो उसके प्रमाण भी पुलिस को सौंपना चाहिए। पुलिस ने काॅलोनी से तीन दिन में एक भी गिरफ्तारी नहीं की।

रहवासियों को समझाया है

क्षेत्रीय विधायक जीतू पटवारी का कहना है कि ट्रेजर टाउन में रहवासियों के आपसी विवाद का मामला है। दोनों पक्षों को समझा दिया है।

सोसायटी का विवाद आया सामने

डीसीपी आदित्य मिश्रा ने कहा कि काॅलोनी के कुछ रहवासियों ने शिकायत की है कि सोसायटी में जिन लोगों को पद नहीं मिले, वे पोस्टर लगाकर भ्रम फैला रहे हैं। इस मामले में एसआईटी ने जांच शुरू की है। सभी बिंदुओं को जांच में शामिल किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed