फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Police found brown sugar worth one million from woman's sandal in Indore

Indore News: इंदौर में महिला की सैंडल से पुलिस को मिली दस लाख की ब्राउन शुगर, राजस्थान तक मिला नेटवर्क

Thu, 15 Jun 2023 04:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 15 Jun 2023 04:32 PM IST
सार

पुलिस ने महिला को राजेन्द्र नगर इलाके में से पकड़ा है। महिला को कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दे दिए हैं। 

विज्ञापन
Police found brown sugar worth one million from woman's sandal in Indore
पुलिस की गिरफ्त में महिला। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक महिला की सैंडल से पुलिस को दस लाख की ब्राउन शुगर मिली है। पुलिस को महिला के दाएं पैर की सैंडल में सोल के नीचे दबी हुई सौ ग्राम ब्राउन शुगर मिली। इसकी बाजार में कीमत 10 लाख से ज्यादा है। महिला इस ब्राउन शुगर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर सप्लाय करती है। पुलिस ने महिला को राजेन्द्र नगर इलाके में से पकड़ा है। महिला को कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दे दिए हैं। मुन्नीबाई ने बताया कि वह राजेंद्र नगर रेलवे ब्रिज के नीचे रहती है। वह पहले भी चरस, गांजा और अवैध शराब बेचने के मामले में जेल जा चुकी है। उस पर 20 से अधिक केस दर्ज हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने कैसे पकड़ा 
महिला का नाम मुन्नीबाई है। पिछले दिनों राऊ इलाके में ब्राउन शुगर पीने वाले कुछ युवकों को पुलिस ने पकड़ा था। पूछताछ करने पर उन्होंने मुन्नीबाई का नाम बताया था। अफसरों से बात करने के बाद इस मामले में मुन्नीबाई के यहां दबिश दी गई। राऊ पुलिस ने जब उसे पकड़ा और जांच की तो ब्राउन शुगर नहीं मिली लेकिन जब पुलिस ने उसकी सैंडल चैक की तो ड्रग बरामद हुई। मुन्नीबाई की सबसे ज्यादा सप्लाय राऊ और राजेंद्र नगर में रहने वाले युवाओं और स्टूडेंट के बीच में है।
विज्ञापन


पुलिस का गठजोड़ सामने आया
बताया जा रहा है कि महिला ने अलग-अलग थानों के पुलिसकर्मियों के नाम बताए हैं जिन्हें ड्रग्स बेचने के मामलों में हर महीने पैसा दिया जाता था। हालांकि अधिकारियों ने इससे इनकार किया है। वहीं महिला ने पुलिस को उस नेटवर्क के बारे में भी बताया है जो उसे ड्रग्स उपलब्ध कराता है। पुलिस की एक टीम इन लोगों को पकड़ने के लिए एक टीम राजस्थान भेजी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed