फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   pm modi cm mohan yadav hukumchand mill majdoor event indore

Indore News: 12 बजे मिल मजदूरों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, 11.30 बजे आएंगे सीएम मोहन यादव

Mon, 25 Dec 2023 09:59 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 25 Dec 2023 09:59 AM IST
सार

नंदा नगर क्षेत्र स्थित कनकेश्वरी धाम में सुबह 11 बजे शुरू होगा कार्यक्रम। हुकुमचंद मिल मजदूरों के तीस वर्ष बाद मिलेगी राहत राशि। कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
 

विज्ञापन
pm modi cm mohan yadav hukumchand mill majdoor event indore
मिल मजदूरों से बात करते जनप्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव शहरवासियों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वे 8 विभागों के कुल 71 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इन विकास कार्यों की कुल लागत 105.73 करोड़ हैं। इसी तरह 3 विभागों के विकास कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास भी किया जाएगा जिनकी कुल लागत 322.85 करोड़ हैं। 175 दिव्यांगजनों को रेट्रोफिटेड स्कूटी का वितरण भी होगा। 
विज्ञापन


12 बजे कार्यक्रम से जुड़ेंगे पीएम मोदी
कार्यक्रम में एक लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। मिल मजदूरों के लिए अलग से विंग रहेगी। उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। हुकुमचंद मिल के मजदूरों को राशि के चेक का वितरण होगा। 15 से 30 दिन में खाते में पैसा आएगा। पीएम मोदी कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे वे 12 बजे मिल मजदूरों से बात करेंगे। सीएम मोहन यादव 11.30 पर कार्यक्रम स्थल पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


मजदूरों को तीन से पांच लाख की राशि
कार्य़क्रम में हुकुमचंद मिल के मजदूरों को राहत राशि भी दी जाएगी। 'मजदूरों के हित, मजदूरों को समर्पण' नाम से होने वाले वाले इस कार्यक्रम में मिल के करीब 4800 श्रमिकों को 30 साल के संघर्ष के बाद बकाया 464 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी। 2 हजार मजदूरों को 4-4 लाख रुपए मिलेंगे। 500 मजदूर ऐसे हैं, जिन्हें 5-5 लाख मिलेंगे। बाकी मजदूरों को 3-3 लाख मिलेंगे। मिल में 5 से 6 अफसर भी थे, जिन्हें 15-15 लाख रुपए मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के लिए यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी -
● 25 दिसंबर 2023 को प्रातः 6:30 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश देवास नाका से निरंजनपुर मंडी, स्कीम नंबर 136, बापट चौराहा, चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा, लव कुश चौराहा तरफ आवागमन पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा ।
● उज्जैन की ओर से आने वाले भारी वाहन लवकुश चौराहा से चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा तरफ पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। भारी वाहन उज्जैन की ओर से सांवेर होकर क्षिप्रा मांगलिया की तरफ आवगमन हो सकेगा।
● सुपर कॉरिडोर की तरफ से लवकुश चौराहा, चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा, बापट चौराहा, निरंजनपुर मंडी चौराहा की तरफ भारी वाहन पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे।
● देवास नाका, निरंजनपुर मंडी खालसा चौक, लवकुश चौराहा एवं बरौली टोल नाका पर डाइवर्जन पॉइंट लगाए गए है। 
◆ कार्यक्रम में आगन्तुको को लेकर आने वाली बसों हेतु मार्ग:-
● सांवेर की ओर से आगन्तुको को लेकर आने वाली बसें लवकुश चौराहा होते हुए चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा पर आगन्तुको को उतार कर आईएसबीटी पार्किंग में बसे पार्क कर सकेंगे।
● देवास क्षिप्रा एवं मांगलिया की ओर से आगन्तुको को लेकर आने वाली बसें रेडिसन चौराहा, विजयनगर, बापट चौराहा से चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहा पर आगन्तुको को उतार कर आईएसबीटी पार्किंग में बसे पार्क कर सकेंगे।
● देव गुराडिया/ बायपास की ओर से आगन्तुको को लेकर आने वाली बसें पटेल नगर तिराहा से लाभ गंगा, स्टार चौराहा, रेडिसन चौराहा, विजयनगर चौराहा होते हुए चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा पर आगन्तुको को उतार कर आईएसबीटी पार्किंग में बसे पार्क कर सकेंगे।

◆ कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले आगन्तुको के लिए पार्किंग व्यवस्था:-
● कार्यक्रम में आने वाले चार पहिया/दो पहिया वाहन आईटीआई मैदान में पार्किंग कर सकेंगे। 
● वीआईपी पार्किंग आईटीआई मैदान के पास रहेगी।
● कार्यक्रम में आने वाली बसों की पार्किंग आईएसबीटी में रहेगी।
इमरजेंसी वाहन एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस वाहन पर किसी भी तरह का प्रतिबंध लागू नहीं होगा इनका आवागमन सुगमता से हो सकेगा। आम जनमानस से अपील है की असुविधा से बचने के लिए उक्त व्हीआईपी मार्ग का उपयोग करने से बचें, और सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed