{"_id":"669fa02b974c69c8340a3d56","slug":"picnic-waterfall-spot-bamniya-mehndi-kund-sitlamata-fall-kajligarh-fort-choral-dam-tincha-indore-news-ban-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ban: तिंछा फाल, चोरल और कजलीगढ़ पर प्रतिबंध, जो जाएगा उस पर FIR होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ban: तिंछा फाल, चोरल और कजलीगढ़ पर प्रतिबंध, जो जाएगा उस पर FIR होगी
Tue, 23 Jul 2024 05:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:58 PM IST
सार
picnic spot waterfall near indore - इंदौर के आसपास के पिकनिक स्पॉट और वाटरफॉल पर कलेक्टर आशीष सिंह ने प्रतिबंध लगा दिया है। इस बार के मानसून सीजन में इंदौर की जनता इन सभी जगहों पर नहीं जा पाएगी।
विज्ञापन
पिकनिक स्पॉट और वाटरफॉल पर कलेक्टर आशीष सिंह ने प्रतिबंध लगा दिया है।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विस्तार
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर के जोखिम भरे और एकान्त वाले पिकनिक स्पॉट और वाटरफॉल पर जनता का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। आज मंगलवार को उन्होंने इस विषय में आदेश जारी कर दिया। यह आदेश जन सुरक्षा और हादसों को रोकने के लिए लाया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। यह प्रतिबंध कब तक लागू रहेगा, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा है कि इस विषय पर जागरूकता लाने की बहुत जरूरत है। इंदौर की जनता की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।
हादसों में कई लोगों की जान गई, सबसे अधिक बच्चे
गौरतलब है कि देशभर में इस तरह के खतरनाक हादसों वाले स्थान पर कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इंदौर में भी पिछले कई सालों में इस तरह के कई हादसे हुए हैं। इनमें बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं समेत कई लोगों की जान गई है। indore picnic spot waterfall पर पहली बार इस तरह का प्रतिबंध लगाया गया है।
इन स्थानों पर प्रतिबंध लगा -
तिंछा फाल
चोरल फाल
चोरल बांध
सीतला माता फाल
कजली-गढ़
मेंहदी कुण्ड
जामन्या कुण्ड
और अन्य जोखिम भरे और एकान्त वाले पर्यटन स्थल
अधिकारियों के लिए दिए यह निर्देश
संबंधित अधिकारी पर्यटन स्थलों पर सूचना बोर्ड लगाएंगे। आवश्यक स्थानों पर सीमाएं निर्धारित की जाएंगी। थाना प्रभारी इन सभी आदेशों का पालन सुनिश्चित कराएंगे। विधि एवं व्यवस्था संबंधी ड्यूटी में तैनात अधिकारी, कर्मचारी और पुलिसकर्मी और सुरक्षा कर्मी इस आदेश से बाहर हैं।