फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Patwari recruitment scam petition is hearable or not, debate complete order reserved

Indore News:पटवारी भर्ती घोटाले की याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं, बहस पूरी आदेश सुरक्षित

Wed, 19 Jul 2023 09:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 19 Jul 2023 09:14 PM IST
सार

कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पटवारी संयुक्त भर्ती परीक्षा में  एक ही काॅलेज से सात टाॅपर आए है। यह काॅलेज एक भाजपा विधायक का है। मामला गरमाने क बाद मुख्यमंत्री ने परीक्षा से होने वाली नियुक्तियों पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Patwari recruitment scam petition is hearable or not, debate complete order reserved
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाले को लेकर मप्र हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में दायर जनहित याचिका पर बुधवार को बहस हुई। सरकार की तरफ से यह तर्क दिया गया कि याचिका एक कांग्रेस नेता ने राजनीतिक फायदा पाने के लिए लगाई है। इसे सुनवाई योग्य नहीं मानना चाहिए। याचिकाकर्ता रघु परमार के वकील ने इसका विरोध किया और घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं। इस पर बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

विज्ञापन

पटवारी घोटाले को लेकर लगी याचिका की पहली सुनवाई पर शासन के वकील ने कहा कि याचिकाकर्ता ने राजनीतिक लाभ पाने के उद्देश्य से याचिका दायर की है। इसे निरस्त किया जाए। याचिकाकर्ता के वकील ने विरोध किया और कहा याचिकाकर्ता पहले भी वे अलग-अलग मामलों में जनहित याचिका दायर कर चुके है। याचिका लगाने के पीछे कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है बल्कि घोटाले की त्वरित और निष्पक्ष जांच होना चाहिए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया।हाई कोर्ट में यह जनहित याचिका रघु परमार ने दायर की है।

विज्ञापन

यह है मामला

कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पटवारी संयुक्त भर्ती परीक्षा में एक ही काॅलेज से सात टाॅपर आए है। यह काॅलेज एक भाजपा विधायक का है। मामला गरमाने क बाद मुख्यमंत्री ने परीक्षा से होने वाली नियुक्तियों पर रोक लगा दी है। याचिकाकर्ता ने कहा कि यह बात भी शंका खड़ी करती है कि सभी टापर ने हिंदी में हस्ताक्षर किए है। उनके नंबरों की सीरिज भी समान है। उन्होंने परीक्षा पास कराने पर बड़ा लेनदेन होने की आशंका जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed