फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore:Patwari is facing opposition from his own home area, two leaders raised questions on his working style.

Indore: पटवारी को अपने ही गृह क्षेत्र से करना पड़ रहा विरोध का सामना, दो नेताओं ने उठाए कार्य शैली पर सवाल

Thu, 18 Jul 2024 07:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 18 Jul 2024 07:25 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव मेें मध्य प्रदेेश में 29 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की करारी हार से कई नेता नाराज है। खासकर कमल नाथ व दूसरे गुट से जुड़े नेता इसके लिए पटवारी को जिम्मेदार मान रहे है। पहले कुछ नेता दबी जुबान से बोलते थे, लेकिन अब खुलकर बोलने लगे है।

विज्ञापन
Indore:Patwari is facing opposition from his own home area, two leaders raised questions on his working style.
चौरडि़या ने लगाए पटवारी पर आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव मेें और हाल ही में हुए अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की हार के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की कार्यशैली पर उनकी ही पार्टी नेता सवाल उठाने लगे है। उनके गृहक्षेत्र इंदौर से ही इसकी शुरुआत हुई है।

विज्ञापन


पूर्व व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अजय चौरडि़या ने पटवारी पर भाजपा से सांठ-गांठ के खुलकर अारोप लगाए है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहिनता का नोटिस देेकर जवाब मांगा है। उन्होंनेे जवाब में पटवारी के खिलाफ सबूत होने की बात भी कही है।

विज्ञापन

 

उधर इंदौर के पूर्व पर्यवेक्षक निमिष शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पास खोने को कुछ नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि इंदौर में कुछ फूलछाप कांग्रेस नेता है। जिन्होंने मुझे पद से हटवा दिया। वे लोग जीतू पटवारी को भी कमजोर करने की साजिश रच रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोकसभा चुनाव मेें मध्य प्रदेेश में 29 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की करारी हार से कई नेता नाराज है। खासकर कमल नाथ व दूसरे गुट से जुड़े नेता इसके लिए पटवारी को जिम्मेदार मान रहे है। पहले कुछ नेता दबी जुबान से बोलते थे, लेकिन अब खुलकर बोलने लगे है। व्यापारी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चौरडि़या का कहना है कि वे अपनी बात पर कायम है।मैने जो भी कहा है कांग्रेस की बेहतरी के लिए कहा है। मैने नोटिस का जवाब दे दिया है।




उधर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता आमीनुल खान सूरी ने पिछले दिनों प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कांग्रेस कार्यालय आने पर आपत्ति ली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेेस अध्यक्ष के गृहक्षेत्र के कांग्रेस कार्यालय मेें कुछ नेता विजयवर्गीय की आवभगत में जुटे रहे, जबकि उनसे यह सवाल पूछना चाहिए था कि लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार पर दबाव बनाकर नामांकन फार्म वापस करवा कर इंदौर मेें लोकतंत्र की हत्या क्यों की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed