फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Patient who came for Bonemarrow Transplant died in Super Specialty Hospital

Indore News: सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में बोनमेरो ट्रांसप्लांट कराने आई मरीज की मौत

Fri, 24 Mar 2023 01:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 24 Mar 2023 01:09 PM IST
सार

बोनमेरो ट्रांसप्लांट का इलाज लंबा चलता है और काफी खर्च भी होता है। जिस महिला को इलाज के लिए इंदौर लाया गया था। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। इलाज के लिए परिजनों को जनसहयोग भी मिला था।

विज्ञापन
Patient who came for Bonemarrow Transplant died in Super Specialty Hospital
इंदौर में बोनमेरो ट्रांसप्लांट के लिए आए मरीज की मौत। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

८० करोड़ की लागत से एमवाय परिसर में तैयार हुए सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में बोनमेरो ट्रांसप्लांट की सुविधा हाल ही में शुरू हुई, लेकिन उपचार के दौरान पहले ही मरीज की मौत हो गई। मरीज के इलाज पर परिवार के लोग दस लाख रुपये से ज्यादा की राशि खर्च कर चुके थे।

विज्ञापन


बोनमेरो ट्रांसप्लांट के लिए नर्मदापुरम में रहने वाली महिला अतुला इंदौर आई थी। वे सप्ताहभर से इंदौर में इलाज करा रही थी और सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती हुई थी। शुक्रवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


जनसहयोग से हो रहा था इलाज
बोनमेरो ट्रांसप्लांट का इलाज लंबा चलता है और काफी खर्च भी होता है। जिस महिला को इलाज के लिए इंदौर लाया गया था। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। इलाज के लिए परिजनों को जनसहयोग भी मिला था। इलाज पर दस लाख रुपय से अधिक की राशि खर्च हो चुकी थी। अतुला का उपचार डॉ. प्रीति मालपानी और उनकी टीम द्वारा किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल पहले तक नहीं होते थे ट्रांसप्लांट
इंदौर में बोनमेरो ट्रांसप्लांट की सरकारी सुविधा नहीं थी। मरीजों को दिल्ली,मुंबई या अहमदाबाद इसके लिए जाना पड़ता था और इलाज भी काफी महंगा था। पांच साल पहले इंदौर के एमवाय अस्पताल में पांच करोड़ रुपये खर्च कर ट्रांसप्लांट यूनिट तैयार की गई और स्टॉफ को प्रशिक्षण देने विदेश तक भेजा गया था। अस्पताल में ५० से ज्यादा बोनमेरो ट्रांसप्लांट किए गए। बाद में सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में बोनमेरो ट्रांसप्लांट की यूनिट खोली गई और इलाज के लिए पहली महिला मरीज भर्ती हुई थी।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed