फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   para swimming Divyang Satyendra singh records english channel

Swimming: दिव्यांग सत्येंद्र तैरकर लंदन से फ्रांस गए और वापस लौटे, रास्ते में मछलियों ने काटा, बारिश में घिरे

Wed, 19 Jul 2023 10:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 19 Jul 2023 10:27 PM IST
सार

दिव्यांग तैराक सत्येंद्र सिंह ने 72 किमी की मैराथन तैराकी पूरी कर देश का नाम रोशन किया है। यह तैराकी लंदन से फ्रांस और फ्रांस से लंदन तक थी।

विज्ञापन
para swimming Divyang Satyendra singh records english channel
सत्येंद्र - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

दिव्यांग तैराक सत्येंद्र सिंह ने 72 किमी की मैराथन तैराकी पूरी कर देश का नाम रोशन किया है। यह तैराकी लंदन से फ्रांस और फ्रांस से लंदन तक थी। इस रिले तैराकी में उन्होंने छह दिव्यांग तैराकों के दल का नेतृत्व किया। सत्येंद्र ने अपनी टीम के साथ 18 जुलाई को यूके में डोबर समुद्रतट से स्थानीय समयानुसार रात्रि 3.17 मिनट पर तैराकी शुरू की। यहां से टीम फ्रांस के वेसेंट समुद्रतट पर शाम को 5.17 मिनट पर पहुंची। यहां से वापस यूके के डोबर समुद्रतट के लिए टीम ने तैराकी शुरू की। टीम 19 जुलाई को स्थानीय समयानुसार 10.40 मिनट पर वापस यूके पहुंची। इस तरह 31 घंटे 29 मिनट में टीम ने कुल 70 किमी की दूरी तय की। इंदौर में वाणिज्यकर विभाग में पदस्थ सत्येंद्र मूलत: मप्र के भिंड के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


कभी भी बदल जाता है मौसम
सत्येंद्र ने इससे पहले 24 जून 2018 को इंग्लिश चैनल एक ओर तैरकर पार किया था। तब 12 घंटे 26 मिनट में वे लंदन से फ्रांस तक गए थे। अब अपनी टीम के साथ दोनों ओर की दूरी पार की है। समुद्र में कई चैनलों को तैराकों ने पार किया है, जिनमें यह इंग्लिश चैनल दुनिया में सबसे मुश्किल माना जाता है। यहां पता नहीं होता है कि कब मौसम बदल जाए।
विज्ञापन


मछलियों ने काटा, बारिश होने लगी
सत्येंद्र ने बताया कि रास्ते में मछलियों ने भी काटा। खासकर जैली फिश ने बहुत परेशान किया। यह मछली चिपक जाती है। इसकी रगड़ लगने से त्वचा पर जलन और खुजली होती है। लहरों और वर्षा से भी परेशानी होती है। वापस लौटते समय मौसम कुछ खराब हुआ और वर्षा होने लगी। जिससे परेशानी बढ़ी। इस दौरान समुद्र में तापमान 14 डिग्री था। यहां ठंडे पानी में तैरना खासा मुश्किल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सम्मान हासिल कर चुके सत्येंद्र
वर्ष 2020 में सत्येंद्र को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार मिला था। उन्हें तात्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने यह सम्मान दिया था। यह सम्मान हासिल करने वाले वे देश के पहले दिव्यांग तैराक बने थे।


जन्म के 15 दिन बाद शरीर का निचला हिस्सा दिव्यांग हुआ
सत्येंद्र का जन्म सामान्य बच्चे की तरह हुआ था, लेकिन जन्म के 15 दिन बाद बीमारी के कारण शरीर का निचला हिस्सा दिव्यांग हो गया। ऐसे हालात में बहुत से लोग निराश हो जाते हैं, लेकिन सत्येंद्र ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने तैराकी का प्रशिक्षण प्रारंभ किया। वे पैरा तैराकी में अब तक 28 राष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं जबकि चार अंतररष्ट्रीय पदक भी हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed