फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   owner killing indore crime news

ऑनर किलिंगः तेरा एक बेटा छीन लूंगा मैं, प्रेम विवाह से नाराज लड़की वालों ने कराई लड़के के छोटे भाई की हत्या की

Mon, 13 May 2024 06:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 13 May 2024 06:30 PM IST
सार

12वीं के स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या, खंडवा से शूटर वसीम को बुलाया, आचार संहिता की कड़ी सुरक्षा के बीच भी अपराधियों में डर नहीं

विज्ञापन
owner killing indore crime news
INODRE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर के आजाद नगर में रविवार देर रात गोली मारकर 12वीं के स्टूडेंट की हत्या कर दी गई। मामला प्रेम विवाह से जुड़ा है। स्टूडेंट के बड़े भाई ने प्रेम विवाह कर लिया था जिससे लड़की के परिजन नाराज थे। देर रात वह घर आए और छोटे भाई की हत्या कर दी। लड़की के पिता आरिफ ने हत्या से इनकार किया है। हत्या शूटर से करवाई गई है। लड़के के परिजन ने हत्या का आरोप आरिफ पर लगाया है। 
विज्ञापन


रात 12 बजे घर से बुलाकर ले गए
मोइन खान (18) पिता रफीक खान की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। आजाद नगर में रहने वाले आरिफ का आरोप था कि मोइन का बड़ा भाई मुबस्सिर उनकी बेटी खिलजी को भगाकर ले गया है। मुबस्सिर ने खिलजी से शादी भी कर ली है और इस बात से पूरा परिवार नाराज है। रफीक ने कहा कि घटना रविवार देर रात 12 बजे की है। रात में एक लड़का हमारे यहां पहुंचा और कहा कि शादी के कार्ड बांटना है। रफीक ने कहा कि मैं उसे नहीं जानता था लेकिन बेटा मोइन जानता था। इसलिए वह उसके साथ चला गया। उसके जाने के करीब 15 मिनट बाद कुछ लोग मेरे घर पहुंचे और उन्होंने बताया कि मोइन को गोली मार दी है। मैं मौके पर पहुंचा तब तक मोइन को अस्पताल ले जा चुके थे। मैं पत्नी के साथ एमवाय अस्पताल पहुंचा। यहां मोइन का शव स्ट्रेचर पर पड़ा था।
विज्ञापन


तेरा एक बेटा छीन लूंगा मैं
पुलिस ने बताया कि आजाद नगर में नूरानी मस्जिद के पास मोइन की हत्या हुई। आरिफ निवासी स्काय अपार्टमेंट स्नेहलतागंज, नाहीद जाटू निवासी खजराना, युसुफ अंसारी निवासी बड़वाली चौकी और वसीम चौहान निवासी खंडवा ने मोइन को गोली मारी है। मोइन के पिता रफीक ने बताया कि पहले भी आरिफ मोइन पर हमला करवा चुका है। इस मामले में उन्होंने आजाद नगर थाने में शिकायत की थी। लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। मोइन 12वीं क्लास की पढ़ाई कर रहा था। रफीक ने बताया कि आरिफ ने थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जब हम थाने पहुंचे तो यहां आरिफ ने धमकी दी थी कि उनकी बेटी लौटा तो नहीं तो एक बेटे को छीन लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरिफ खिलजी चार महीने से हत्या की प्लानिंग कर रहा था। उसने इंदौर के कई शूटर्स से बात भी की। इंदौर से काम नहीं बनने पर उसने खंडवा से वसीम को हायर किया और इसके बाद मोइन की हत्या करवा दी। मोइन के पिता पेशे से मैकेनिक हैं। भाई मुबस्सिर सेल्समैन है। उसका एक बड़ा भाई परिवार से अलग रहता है। परिवार के मुताबिक दोनों बालिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed