फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Operation Sindoor Pahalgam Attack Victim Demands Complete Elimination of Terrorists

Operation Sindoor: सुशील की पत्नी ने कहा, आतंकियों के आकाओं को भी मारे भारत, उनके चेहरे पर भी खौफ दिखना चाहिए

Wed, 07 May 2025 09:06 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 07 May 2025 09:06 AM IST
सार

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए इंदौर के सुशील नथानियल की पत्नी जेनिफर ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बदला सही समय पर लिया गया। 

विज्ञापन
Operation Sindoor Pahalgam Attack Victim Demands Complete Elimination of Terrorists
पहलगाम हमले में मारे गए सुशील का अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत द्वारा पाकिस्तान में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए इंदौर निवासी सुशील नथानियल की पत्नी जेनिफर ने इस ऑपरेशन पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, “भारत ने सही समय पर बदला लिया है। हमें भारतीय सेना पर गर्व है। अब समय आ गया है कि भारत आतंकवादियों का पूरी तरह से सफाया कर दे।”

विज्ञापन


Operation Sindoor Live: पीएम ने की 'ऑपरेशन सिंदूर' की पूरी मॉनिटरिंग, राजनाथ ने तीनों सेना प्रमुखों से की बात

विज्ञापन

"आतंकियों के चेहरों पर खौफ दिखना चाहिए" – जेनिफर नथानियल
जेनिफर ने बताया कि उन्होंने अपने पति को गोली लगते हुए देखा। उन्होंने कहा, “सुबह 6 बजे मुझे खबर मिली कि भारत ने जवाबी हमला कर दिया है। जो चार आतंकी थे, उन्हें मारना ही चाहिए और जो उन्हें ट्रेनिंग दे रहे हैं, उनका भी अंत होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि वे चार आतंकवादी आज भी उनकी आंखों के सामने घूमते रहते हैं, और अब उन्हें कोई रहम नहीं दिखाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

"मुझे बचाने वाला जवान मेरे बेटे जैसा था"
जेनिफर ने भारतीय सेना के साहसिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “जिस जवान ने मुझे बचाया वो मेरे बेटे के बराबर था। उसकी आंखों में गुस्सा था, वह कह रहा था कि आतंकियों को ढूंढ कर मारा जाएगा।” उन्होंने उस क्षण को याद किया जब आसपास की हरियाली अचानक लाल रंग में बदल गई थी। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में सभी को एक-दूसरे की मदद के लिए तैयार रहना चाहिए।

"धर्म के नाम पर हिंसा कहां तक सही?"
धर्म की गलत व्याख्या पर सवाल उठाते हुए जेनिफर ने कहा, “हमारे धर्म में सिखाया जाता है कि कोई एक गाल पर मारे तो दूसरा आगे कर दो, लेकिन कौन सा धर्म ये सिखाता है कि जो भी दिखे उसे गोली मार दो, चाहे वो खेलता बच्चा हो या कोई मासूम?” उन्होंने आगे कहा, “मैं खुद एक शिक्षक हूं, लेकिन आज तक कहीं नहीं पढ़ा कि निर्दोषों की हत्या करना धर्म है। हमें सोचने की ज़रूरत है कि हम किस दिशा में जा रहे हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed