फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   online satta gambling india australia match

Indore News: भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले पकड़ाए, लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन मिला

Thu, 23 Mar 2023 06:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 23 Mar 2023 06:10 PM IST
सार

आरोपियों के कब्जे से लेपटॉप, टीवी, कई मोबाइल व नगदी भी बरामद
 

विज्ञापन
online satta gambling india australia match
ऑनलाइन सट्टा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश हुआ है। सूचना मिली थी कि लसूडिय़ा क्षेत्र महालक्ष्मी नगर में मकान नंबर 118 में  क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना लसूडिय़ा के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए दबिश दी तो मकान में तीन संदिग्ध व्यक्ति लैपटॉप के माध्यम से क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित कर रहे थे। पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ा तो पूछताछ में उन्होंने अपना नाम चेतन यादव, सागर  श्रीवास्तव  और अभिषेक  कुशवाह बताया। 
विज्ञापन


मोबाइल से भी खिलवाते थे सट्टा
आरोपियों से पूछताछ में भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा संचालित करने की बात कबूली। ये लोग मोबाइल के माध्यम से भी ग्राहकों को सट्टा खिलवाते थे। जब्त लैपटॉप पर हिसाब किताब मिला जिसे सभी ने कबूल किया। आरोपियों के कब्जे से एक लेपटॉपए, एक टीवी, कई मोबाइल व नगदी एवं लाखों का हिसाब किताब मिला है। आरोपियो को थाना लसूडिय़ा में रखा है। उनके खिलाफ पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed