फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   On the question of becoming Chief Minister, BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya said – ghee sugar in yo

Indore: मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बोले- आपके मुंह में घी शक्कर

Mon, 14 Aug 2023 07:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 14 Aug 2023 07:32 PM IST
सार

विजयवर्गीय बड़नगर, रतलाम, सैलाना विधानसभा का दौरा कर चुके है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को धार जिले से सिर्फ एक सीट ही मिली थी। उस जिले में भी विजयवर्गीय ने ज्यादा समय दिया है।

विज्ञापन
On the question of becoming Chief Minister, BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya said – ghee sugar in yo
आलोट विधानसभा क्षेत्र में विजयवर्गीय - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्य भूमिका में रहे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में मैदानी स्थिति और योग्य चेहरे को लेकर फीडबैक देने का जिम्मा दिया गया है। फिलहाल वे मालवा निमाड़ के विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय है।

विज्ञापन


सोमवार को आलोट विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने गए थे। सम्मेलन के बाद पत्रकारों से उन्होंने चर्चा की। एक पत्रकार ने विजयवर्गीय से पूछा कि आपकी गिनती बड़े नेताअेां में होती है। कार्यकर्ता आपको भी मुख्यमंत्री के रुप में देखना चाहत है। इस पर आपका क्या कहना है। इस सवाल पर विजयवर्गीय मुस्कुराए और फिर पत्रकार से कहा कि आपके मुंह में घी शक्कर...।

विज्ञापन

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के समर्थकों की टीम मालवा निमाड़ में अच्छी है। पिछले चुनाव मे मालवा निमाड़ से भाजपा को कम सीटें मिली थी। मालवा निमाड़ ने ही कांग्रेस को 15 सालों का राजनीतिक वनवास खत्म कर सत्ता दिलाई थी। इस बार दोनो दल इस क्षेत्र पर ज्यादा जोर दे रहे है। पिछले दिनों इंदौर संभाग का कार्यकर्ता सम्मेलन 72 घंटे में आयोजित कर विजयवर्गीय ने संगठन को यह संदेश देने की कोशिश की थी कि उनकी मालवा निमाड़ में गहरी पैठ है। विजयवर्गीय सोमवार को आलोट विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। इसके बाद वे जावद विधानसभा क्षेत्र में गए और पदाधिकारियों से मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजयवर्गीय बड़नगर, रतलाम, सैलाना विधानसभा का दौरा कर चुके है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को धार जिले से सिर्फ एक सीट ही मिली थी। उस जिले में भी विजयवर्गीय ने ज्यादा समय दिया है। इस जिले की मनावर और गंधवानी विधानसभ सीट का वे दौरा करके आ चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed