{"_id":"63bae6dbf91d5c24895b8c29","slug":"nri-mobile-left-in-ola-cab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: ओला कैब में छूटा एनआरआई का मोबाइल, पुलिस ने ड्राइवर को तलाशकर तुरंत वापस दिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: ओला कैब में छूटा एनआरआई का मोबाइल, पुलिस ने ड्राइवर को तलाशकर तुरंत वापस दिलाया
Sun, 08 Jan 2023 09:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 08 Jan 2023 09:22 PM IST
सार
साइप्रस के निवासी अवनीश ने इस पर पुलिस का धन्यवाद दिया और उनकी तत्परता की तारीफ की।
विज्ञापन
ओला कैब में छूटा एनआरआई का मोबाइल
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस चाहे तो किसी भी परेशानी का हल तुरंत कर सकती है। ऐसा ही एक उदाहरण इंदौर के प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान दिखा। कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे एनआरआई अवनीश के त्यागी होटल से कैब में निकले और सम्मेलन में उन्हें याद आया कि मोबाइल नहीं मिल रहा है। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। फोन लगाने पर कोई फोन उठा नहीं रहा था। पुलिस ने तुरंत कैब के नंबर से ड्राइवर की डीटेल निकाली और उसे तलाश लिया। ड्राइवर नीलकंठ उर्फ मिशाल पिता सुभाष मिशाल ने बताया कि फोन उसकी गाड़ी में ही छूट गया था लेकिन उसे फोन का पता नहीं चला। साइप्रस के निवासी अवनीश ने इस पर पुलिस का धन्यवाद दिया और उनकी तत्परता की तारीफ की।
पीएम मोदी के आने से अलर्ट पर है पुलिस
रविवार से शुरू हुए प्रवासी भारतीय सम्मेलन में दुनियाभर के 2000 से अधिक एनआरआई इंदौर आ रहे हैं। इस क्रम में पीएम मोदी भी सोमवार को आने वाले हैं। पूरे प्रदेश का पुलिस फोर्स इन दिनों इंदौर में सुरक्षा के लिए लगाया गया है। ऐसे में कोई भी घटना होने पर पूरा पुलिस फोर्स तुरंत उसे सुलझाने में लग जाता है। इससे यह भी पता चलता है कि पुलिस चाहे तो तुरंत किसी भी अपराध को सुलझा सकती है।