फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Now the candidature of Tourism Minister Usha Thakur is opposed in Mhow, this time the local candidate's board

Indore: अब महू में पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर की उम्मीदवारी का विरोध, अबकी बार स्थानीय उम्मीदवार के बोर्ड लगे

Sun, 27 Aug 2023 06:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 27 Aug 2023 06:45 PM IST
सार

महू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने कैलाश विजयवर्गीय को टिकट दिया था। वे लगातार दो बार महू से चुनाव जीते। इसके बाद वे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बन गए। उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया और अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय के लिए टिकट मांगा था। 

विज्ञापन
Now the candidature of Tourism Minister Usha Thakur is opposed in Mhow, this time the local candidate's board
महू में लगे पोस्टर्स - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

अलग-अलग क्षेत्रों से तीन मर्तबा चुनाव जीत चुकीं प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने महू विधानसभा क्षेत्र से फिर चुनाव लड़ने के मुद्दे पर कहा कि भाजपा संगठन में कोई व्यक्ति न तो खुद अपना टिकट तय करता है और न घोषणा करता है। मैंने जहां जनता की सेवा की है, मैं फिर वहीं सेवा देना चाहूंगी। महू में जयस के सक्रिय होने पर कहा कि यह सब तो निजी स्वार्थों के कारण विधानसभा में उत्पात कर रहे हैं। चुनाव के बाद घर चले जाएंगे। जिनमें राष्ट्रप्रेम जागेगा वे भाजपा में भी आ जाएंगे।

विज्ञापन

कांग्रेस से जुड़े सवाल पर मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के पास डेढ़ साल थे, लेकिन सरकार ने जनता की योजनाएं बंद करने के अलावा कुछ नहीं है। कांग्रेस जो कहती है, उसे करने का साहस नहीं है। जनता की भलाई करना कांग्रेस के भाग्य में नहीं है। कर्ज माफी में भी 52 हजार करोड़ का घोटाला कर दिया। चुनाव के समय मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर कहा कि यह तो संगठन का विषय है। संगठन सोच समझ कर दायित्व देता है।
विज्ञापन

नाइट कल्चर के मुद्दे पर मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि इंदौर के संस्कार इंदौर की पहचान चाहता है। नाइट कल्चर से शहर को कोई फायदा नहीं हुआ। नाइट कल्चर के नाम पर गुंडागर्दी और हुड़दंग बंद होना चाहिए। लाडली लक्ष्मी योजना के बारे में उन्होंने कहा कि अविवाहित महिलाएं भी लाडली बहना योजना का लाभ उठा सकेंगी। इस विषय में मैंने मुख्यमंत्री से चर्चा की है। उन्होंने इसकी अनुमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवारों के विरोध पर सवाल पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।दावेदारी राजनीति का स्वाभाविक स्वरूप है। भाजपा संगठन में लोकतंत्र बेहद मजबूत है। टिकट मांगने का अधिकार बूथ अध्यक्ष को भी है, लेकिन भाजपा के संस्कार इतने मजबूत हैं कि संगठन जिसे टिकट देता है, उसके लिए सभी जुट कर काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed