फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Not just one new flight to Indore in the new winter schedule, flight to Prayagraj closed

Indore News: नए विंटर शेड्यूल में इंदौर को सिर्फ एक नई उड़ान नहीं, प्रयागराज की फ्लाइट बंद

Sun, 29 Oct 2023 05:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 29 Oct 2023 05:23 PM IST
सार

 शनिवार रात 12 बजे से विंटर शेड्यूल लागू हो गया, एक एयर लाइंस ने पहले इंदौर से मुबंई और बैंगलुरु के लिए सीधी उड़ान की घोषणा की थी, लेकिन नए शेड्यूल में उसका भी संचालन नहीं शुरू किया गया। 

विज्ञापन
Not just one new flight to Indore in the new winter schedule, flight to Prayagraj closed
इंदौर से होगी अहमदाबाद के लिए नई उड़ान - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

विंटर शेड्यूल में देशभर के कई शहरों को नई उड़ानें मिली है, लेकिन इंदौर में ज्यादा शहर नहीं जुड़ पाए। इंदौर को ज्यादा उड़ान तो नहीं मिली, लेकिन प्रयागराज शहर की उड़ान जरुर बंद हो गई। डायरेक्टर जनरल  आफ सिविल एविएशन हर साल विंटर शेड्यूल लागू करता है। जिसमें उड़ानें संचालित करने वाली कंपनियां नई उड़ानों की घोषणा करती है और कुछ उड़ानों का समय भी बदलता है।

विज्ञापन


इंदौर को उम्मीद थी कि विंटर शेड्यूल में नए शहरों से हवाई संपर्क होगा, लेकिन सिर्फ इंदौर में अहमदाबाद की उड़ान शुरू होगी। एयायंस एयर इसका संचालन करेगा। यह उड़ान 30 नंवबर से हर सप्ताह दो दिन संचालित होगी। उड़ानों का संचालन 72 सीटर एटीआर विमान में होगा। इसका शुरूआती किराया ढाई से तीन हजार के बीच रहेगा। अहमदाबाद के लिए इंडिगो दो उड़ानें संचालित करती है।

विज्ञापन

शनिवार रात 12 बजे से विंटर शेड्यूल लागू हो गया, एक एयर लाइंस ने पहले इंदौर से मुबंई और बैंगलुरु के लिए सीधी उड़ान की घोषणा की थी, लेकिन नए शेड्यूल में उसका भी संचालन नहीं शुरू किया गया। इंदौर से उत्तर प्रदेश के लिए लखनऊ और प्रयागराज की उड़ान है। एयर लाइंस ने प्रयागराज की उड़ान बंद करने का फैसला लिया,क्योकि पर्याप्त यात्री नहीं मिल पाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

समय भी बदलेगा कुछ उड़ानों का

विंटर शेड्यूल में इंदौर से दुबई और शारजाह संचालित होने वाली उड़ान का समय बदल सकता है। इसके अलावा डोमेस्टिक रुट पर संचालित होने वाली कुछ और उड़ानों का समय बदलेगा। जिसे कंपनियां यात्रियों को एसएमएस के जरिए सूचित करेगी।



विंटर शेड्यूल मे पहले दिन किसी कंपनी ने समय बदलने की घोषणा नहीं की। फिलहााल इंदौर से अभी 26 शहरों के लिए उड़ानें संचालित होती है। इसमें दिल्ली, मुबंई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चंडीगढ़,जयपुर, गोवा, लखनऊ, सूरत, नागपुर शहर शामिल है। इसके अलावा दुबई और शारजाह के लिए भी इंदौर से उड़ान की सुविधा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed