फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   New Railway Rules irctc Aadhaar card for Ticket Booking Starting July

Tatkal Ticket New Rules 2025: इन दस्तावेज के बिना नहीं मिलेगा रेल टिकट, नए नियमों ने मचाई खलबली

Fri, 13 Jun 2025 12:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 13 Jun 2025 12:31 PM IST
सार

Tatkal Ticket New Rules 2025-अगले महीने से आधार कार्ड के बिना टिकट बुक नहीं होगा, विंडो खुलने के आधे घंटे बाद एजेंट कर पाएंगे बुकिंग

विज्ञापन
New Railway Rules irctc Aadhaar card for Ticket Booking Starting July
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

अब जुलाई महीने से रेलवे की यात्रा के लिए रिजर्वेशन करने के पहले आम जनता को अपना आधार कार्ड IRCTC वेबसाइट और एप पर अपलोड करना होगा। इसके बाद ही आपका टिकिट बुक हो पाएगा। रेलवे ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं जो एक जुलाई से लागू होंगे।
विज्ञापन


Indore News: 15 जुलाई से इंदौर में ई-ऑफिस प्रणाली लागू, संभागायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन


भारतीय रेल के नए अपडेट आए
पश्चिम रेलवे इंदौर के  जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि अभी तक रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से टिकट बुक करने की सुविधा मिल रही है। अब भारतीय रेल की ओर से अब नया अपडेट जारी किया गया है।  जिसके तहत यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुक करने के पहले अपना आधार कार्ड आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा साथ ही आईआरसीटीसी के मोबाइल एप्लीकेशन पर भी टिकट बुक करने के पहले आधार कार्ड लिंक करना होगा।  इसके बाद ही टिकट जनरेट हो पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंट के लिए भी बुकिंग के नए नियम
मध्यप्रदेश के अधिकतर हिस्सों में ट्रेनों का संचालन करने वाले पश्चिम रेलवे मंडल रतलाम द्वारा भी इस बारे में निर्देश जारी किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि रेलवे की ओर से जारी किए गए निर्देश के बाद अब प्रत्येक यात्री को टिकट बुक करने के पहले अपना आधार कार्ड आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन पर अपलोड करना होगा। जिसके आधार पर यात्री का टिकट बुक किया जाएगा। यह सुविधा सीधे टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए है। जबकि टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाने के लिए रेलवे से जुड़े एजेंट बुकिंग शुरू होने के आधे घंटे बाद टिकट बुक कर पाएंगे जिससे रेलवे के अलावा यात्रियों को भी काफी सुविधा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed