फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   new brilliant convention centre super corridor indore cm shivraj singh chouhan

Indore News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का सपना टूटा, 10 हजार बैठक के कन्वेंशन सेंटर के लिए ढूंढनी होगी नई जमीन

Thu, 07 Dec 2023 03:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 07 Dec 2023 03:59 PM IST
सार

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान मेहमानों के लिए छोटा पड़ गया था ब्रिलिएंट कन्वेंशन का सभागृह। सीएम शिवराज ने कहा था नया कन्वेंशन सेंटर बनाएंगे। 
 

विज्ञापन
new brilliant convention centre super corridor indore cm shivraj singh chouhan
सुपर कॉरिडोर पर कन्वेंशन सेंटर की योजना है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान cm shivraj singh chouhan की इच्छा अनुसार लाए जा रहे कन्वेंशन सेंटर की योजना पानी में जाती हुई नजर आ रही है। 10 हजार बैठक क्षमता वाले कन्वेंशन सेंटर के लिए आईडीए ने एयरपोर्ट के पास जो जमीन तय की है उस पर कानूनी पेंच फंस गया है। यह जमीन सुपर कॉरिडोर super corridor indore पर एयरपोर्ट के पास है। 
विज्ञापन


योजना में समाहित जमीन का भूमि उपयोग सीधे नहीं बदल सकते 
आईडीए ने सरकार को चिह्नित जमीन खसरा नंबर 322 और खसरा नंबर 334 का भूउपयोग आवासीय से कमर्शियल और कन्वेंशन सेंटर के लिए करने का प्रस्ताव भेजा। सरकार ने आईडीए द्वारा एयरपोर्ट के समीप सुपर कॉरिडोर पर तय जमीन का उपयोग परिवर्तन करने का यह आवेदन वापस भेज दिया है। सरकार ने कुछ जानकारियां मांगी हैं जिसमें रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी की एक योजना के संबंध में सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी संलग्न करके भेज दिया है। 
विज्ञापन


इसमें कोर्ट का कहना है, योजना में समाहित जमीन का भूमि उपयोग सीधे नहीं बदल सकते हैं। सरकार का कहना है, उपयोग परिवर्तन के लिए की गई जरूरी विधिक प्रक्रिया की जानकारी दें। साथ ही सुप्रीम कोर्ट का आदेश संलग्न कर अवलोकन करने के लिए कहा है जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, योजना बनने के बाद जमीन का भूमि उपयोग नहीं बदला जाए। अब आईडीए अफसर आदेश को समझने और उसके आधार पर नया प्रस्ताव तैयार करने में लग गए हैं। आईडीए अफसरों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अध्ययन कर रहे हैं। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान बाहर खड़े रहे थे दुनियाभर के मेहमान
इंदौर में हुए प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान दुनियाभर से आए मेहमान ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के बाहर खड़े रहे थे। सेंटर में जगह कम पड़ जाने की वजह से खूब हंगामा हुआ था और मीडिया में भी इसकी खबरें प्रकाशित हुईं थी। हंगामे के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को माफी मांगनी पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने कहा था कि शहर में 10 हजार लोगों के बैठने के लिए कन्वेंशन सेटर बनाया जाएगा और फिर यह योजना शुरू हुई थी। 


क्या नई जमीन तलाशेगा आईडीए
आईडीए के अधिकारियों का कहना है कि अभी वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश और सरकार द्वारा मांगी गई सभी जानकारियों को समझ रहे हैं। पहले यह जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। जमीन के मामले में आईडीए के पास कई विकल्प खुले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed