फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Nemavar police station in-charge drowned after jumping to retrieve a dead body, knew how to swim, but got caug

Indore: नदी में फंसी लाश निकालने कूदे थाना प्रभारी की गई जान, पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया दुख, मुआवजे की मांग

Mon, 17 Jul 2023 12:55 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 17 Jul 2023 12:55 AM IST
सार

वास्कले को ग्रामीणों ने जामनेर नदी के स्टाॅप डेम में एक लाश होने की सूचना दी थी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और खुद लाश को निकालने के लिए नदी में कूद गए। वे नदी में फंस गए और बाहर नहीं निकल पाए। 

विज्ञापन
Nemavar police station in-charge drowned after jumping to retrieve a dead body, knew how to swim, but got caug
नेमावर थाना परिवार राजाराम वास्कले। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

देवास के समीप नेमावर के थाना प्रभारी राजाराम वास्कले की नदी जामनेर नदी में ड्यूटी के दौरान डूबने से मौत हो गई। नदी से लाश को निकालने के लिए टीआई खुद नदी में कूद गए, लेकिन वे स्टाॅप डेम में फंस गए। वास्कले तैराकी जानते थे।

विज्ञापन

वास्कले को ग्रामीणों ने जामनेर नदी के स्टाॅप डेम में एक लाश होने की सूचना दी थी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और खुद लाश को निकालने के लिए नदी में कूद गए। वे नदी में फंस गए और बाहर नहीं निकल पाए। यदि वे पहले से रस्सी या अन्य सुरक्षा के इंतजाम के साथ नदी में जाते तो उनकी जान बच सकती थी, लेकिन उन्हें तैरना आता था, इसलिए वे बगैर सुरक्षा इंतजाम के ही नदी में शव निकालने के लिए कूद गए।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाॅप डेम पर नदी का बहाव तेज था। वे बहाव में फंस गए। मौके पर मौजूद जवानों और ग्रामीणों नेे उन्हें रस्सी की मदद से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, लेकिन देर तक डूबने की वजह से उनकेे फेफड़ों में पानी भर गया था।

हरदा अस्पताल के डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टीआई वास्कले अच्छे अधिकारी थे। उन्हें पुलिस विभाग की तरफ से कई पुरस्कार भी मिल चुके है। परिवार में माता-पिता पत्नी और एक बेटा है। वास्कले उज्जैन और देवास जिले के उदयनगर मेें भी पदस्थ थे और उनके कार्यशैली के कारण वरिष्ठ अधिकारी भी उन्हें पसंद करते थे। वास्कले मूल रुप से बड़वानी जिले के निवासी है। उनकी मौत की खबर गांव पहुंची तो मातम छा गया।



'स्वर्गीय वास्कले जी का परिवार अब मेरा परिवार है'
सीएम शिवराज ने कहा, अत्यंत दुःखद है कि बड़वानी जिले के हमारे टीआई राजाराम वास्कले जी अपने कर्तव्य की पूर्ति करते हुए जामनेर नदी में शव निकालने के दौरान दुर्भाग्य से भंवर में फंस गए और अब हमारे बीच नहीं रहे। स्वर्गीय वास्कले जी का परिवार अब मेरा परिवार है, हमने फैसला किया है कि प्रशासन की ओर से वास्कले जी के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि दी जाएगी एवं राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मैं उनके चरणों में श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं एवं परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि वह उनकी दिवंगत आत्मा को शांति दें

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जताया दुख
ट्विटर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि देवास जिले के नेमावर थाने में पदस्थ टीआई श्री राजाराम वास्कले के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। आदिवासी समाज के वीर सपूत श्री वास्कले जामनेर नदी पर बने स्टॉप डैम में एक शव निकालने के लिए पानी में कूद गए थे। उनके निधन से पुलिस विभाग ने एक बहादुर अधिकारी खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि दिवंगत पुलिस अधिकारी के परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तत्काल दी जाए। ओम शांति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed