फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ndore: Prisoner admitted in MY Hospital hanged himself in the bathroom, was in jail on rape charges.

Indore: एमवाय अस्पताल में भर्ती कैदी ने बाथरुम में फांसी लगाई, रेप के आरोप में बंद था जेल में

Thu, 26 Dec 2024 12:48 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 26 Dec 2024 12:48 PM IST
सार

संयोगितागंज पुलिस ने मर्ग कायम की जांच शुरू कर दी है। सेंट्रल जेल प्रशासन ने कैदी के परिजनों को सूचना दी है। पुलिस का कहना है कि जेल में बंद रहने और बीमारी की वजह से वह काफी तनाव में था। इस कारण उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
ndore: Prisoner admitted in MY Hospital hanged himself in the bathroom, was in jail on rape charges.
एमवाय अस्पताल में कैदी ने की आत्हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के एमवाय अस्पताल में एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह रेप के आरोप में जेल में बंद था। आरोपी भर्ती होने के दौरान भी पुलिस अभिरक्षा में था और उसके हाथ में हथकड़ी रहती थी। उसने आत्महत्या के लिए अस्पताल के बाथरुम को चुना कपड़े से फंदा बनाकर वह फांसी पर लटक गया। बीते एक सप्ताह से वह हर्निया की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती था।

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार राजस्थान के चापड़ा गांव में रहने वाला महेंद्र सिंह रेप के आरोप में बंद था। उसे 16 नवबंर को सेंट्रल जेल भेजा गया था। हर्निया के इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। बीती रात उसे तेज दर्द उठा था और दर्द के कारण चीख भी रहा था। इसकी जानकारी वार्ड में तैनात गार्ड ने डाक्टरों को दी थी। रात को दर्द कम होने की दवाई उसे दी गई थी।

विज्ञापन

 

सुबह महेंद्र उठा और उसने बाथरुम में जाकर फांसी लगा ली। जब वार्ड के दूसरे मरीज बाथरुम में गए तो उन्होंने महेंद्र को फांसी के फंदे पर लटके देखा और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन



संयोगितागंज पुलिस ने मर्ग कायम की जांच शुरू कर दी है। सेंट्रल जेल प्रशासन ने कैदी के परिजनों को सूचना दी है। पुलिस का कहना है कि जेल में बंद रहने और बीमारी की वजह से वह काफी तनाव में था। इस कारण उसने आत्महत्या कर ली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed