फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Weather News Possibility of heavy rain in many districts of Madhya Pradesh Orange and Yellow alert issued

MP Weather News: मध्यप्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

Sat, 08 Jul 2023 10:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Jul 2023 10:38 PM IST
सार

MP Weather News: मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट और कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

विज्ञापन
MP Weather News Possibility of heavy rain in many districts of Madhya Pradesh Orange and Yellow alert issued
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मौसम में इस समय मानसून पूरी तरह से हावी हो गया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में मध्यम और भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश में अभी अगले दो से तीन दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रदेश के कई संभागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में एक द्रोणिका है, जो कि शिवपुरी और सीधी होते हुए अरब सागर की ओर जा रही है, जिसे बंगाल की खाड़ी से नमी मिल रही है। इसके अलावा गुजरात के ऊपर बने एक साइक्लोनिक सिस्टम की वजह से प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है।
विज्ञापन


भोपाल में बारिश की संभावना...
राजधानी भोपाल में एक बार फिर से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। अनूपपुर और रतलाम में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में अनेक संभागों के जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है, एक जून से अभी तक मध्यप्रदेश में जो बारिश हुई है, उसमें अभी तक नौ फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। भोपाल में एक जून से अभी तक हुई बारिश में पांच फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बारिश की चेतावनी...
मध्यप्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अभी सक्रिय लोकल वेदर सिस्टम के साथ-साथ गुजरात में बने साइक्लोन सिस्टम की वजह से प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में बारिश का दौर देखा जा रहा है। अभी अगले दो से तीन दिनों तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा और बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा।


मध्यप्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में जबलपुर-शहडोल-सागर और ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में कई जगह पर भारी और कई जगह पर अति भारी बारिश दर्ज की गई है। अनूपपुर, रतलाम, डिंडोरी, बालाघाट और मंडला में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा जबलपुर और नरसिंहपुर में भारी बारिश की चेतावनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed