फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   mp school students competition gita jayanti iskcon

Indore News: मप्र में स्कूली बच्चों के लिए नैतिक शिक्षा प्रतियोगिता, पुरस्कार एक लाख रुपए

Thu, 21 Nov 2024 01:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 21 Nov 2024 01:20 PM IST
सार

Indore News: द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 51 हजार रुपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त 21 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
mp school students competition gita jayanti iskcon
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार एवं संस्था इस्कॉन द्वारा श्रीमद भागवत गीता पर स्कूली बच्चों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। नैतिक मूल्य शिक्षा के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले  प्रतिभागी को मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एक लाख रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 51 हजार रुपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त 21 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस्कॉन उज्जैन के प्रतिनिधि रामशरण दास एवं आकाश पाल द्वारा शासकीय पीएमश्री अहिल्याश्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 इंदौर में छात्राओं को विस्तार से इस प्रतियोगिता के बारे में अवगत कराया गया। 
विज्ञापन


26 से 29 नवंबर ऑनलाइन होगी प्रतियोगिता
प्राचार्य दीपक हलवे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी नि:शुल्क भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता आगामी 26 से 29 नवंबर 2024 के मध्य प्रतिदिन दोपहर 12 से 1 बजे तक ऑनलाइन आयोजित होगी। 
विज्ञापन


गीता जयंती पर उज्जैन में बड़ा आयोजन होगा
परीक्षा की नियमावली और पाठ्यक्रम www.gitacontest.in पर उपलब्ध है। प्रदेश के प्रत्येक जिले से कक्षा 9वी से 12वीं तक की कक्षा से एक-एक प्रतिभागी का चयन होगा। ये प्रतिभागी आगामी 12 दिसंबर को गीता जयंती उत्सव पर उज्जैन में परीक्षा में सम्मिलित होंगे। प्रदेश स्तरीय परीक्षा के प्रतिभागियों को शासन द्वारा टीए डीए का भुगतान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed