फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP News: Now what will be the role of Shivraj, Vijayargiya and Patel in the state?

MP News: अब क्या होगी शिवराज, विजयवर्गीय और पटेल की प्रदेश में भूमिका?

Mon, 11 Dec 2023 07:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 11 Dec 2023 07:18 PM IST
सार

कैलाश विजयवर्गीय मुख्यमंत्री तो नहीं बन पाए, लेकिन वे प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण पद के लिए भी प्रयास जरुर करेंगे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन उन्हें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बना सकता है। 

विज्ञापन
MP News: Now what will be the role of Shivraj, Vijayargiya and Patel in the state?
नहीं बन पाए पटेल और विजयवर्गीय मुख्यमंत्री। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल के नाम दौड़ में थे। इसके अलावा यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि लोकसभा चुनाव तक शिवराज सिंह चौहान को फिर मौका दिया जा सकता है, लेकिन शीर्ष नेतृत्व ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर यह संदेश दिया कि संगठन अब नई लीडरशीप प्रदेश में तैयार करना चाहता है।

विज्ञापन

नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष बनाकर भी पार्टी ने तोमर को प्रदेश की राजनीति तक सीमित कर दिया है। अब चर्चा यह भी कि शिवराज, विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल को संगठन क्या जिम्मेदारी देता है। अगले साल लोकसभा चुनाव होना है। माना जा रहा है कि तीनो दिग्गजों का उपयोग लोकसभा चुनाव में किया जाएगा और उनकी नई भूमिका आने वाले कुछ दिनों में तय कर सकता है।

विज्ञापन

शिवराज को केंद्र में मिल सकती है जिम्मेदारी

निर्वतमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बतौर मुख्यमंत्री लंबी पारी खेली, लेकिन संगठन अब उन्हें केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है। केंद्रीय मंत्रीमंडल में उन्हें शामिल किया जा सकता है या फिर संगठन में महत्वपूर्ण पद मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजयवर्गीय प्रदेशाध्यक्ष बन सकते है

कैलाश विजयवर्गीय मुख्यमंत्री तो नहीं बन पाए, लेकिन वे प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण पद के लिए भी प्रयास कर सकते है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन उन्हें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बना सकता है, या फिर मालवा निमाड़ की अनारक्षित सीटों से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार भी बना सकता है।

पटेल का उपयोग संगठन में

प्रहलाद पटेल केंद्र सरकार में मंत्री रहे है, लेकिन अब केंद्र सरकार का कार्यकाल भी कुछ महीनों का है। इस स्थिति में प्रहलाद पटेल को भी शीर्ष नेतृत्व नई भूमिका दे सकता है। उन्हें संगठन की  राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पद दिया जा सकता है। इसके अलावा छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र पर भी फोकस करने को कहा जा सकता है,क्योकि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र को छोड़कर शेष 29 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी। विधानसभा चुनाव में भी इस जिले में भाजपा खाता नहीं खोल पाई। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed