फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP News indori boys became the first choice of foreign girls

MP News: इंदौरी लड़कों को दिल दे बैठीं विदेशी लड़कियां, अब तक 50 से अधिक ने रचाई हाथों में मेहंदी

Sun, 11 Sep 2022 04:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 11 Sep 2022 04:31 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 50 से अधिक विदेशी लड़कियों ने सात फेरे लेकर अपना घर बसाया है। विदेशी लड़कियों को इंदौरी लड़के और यहां का कल्चर इतना पंसद आता है कि वे इंदौर एक बार आ जाएं तो यहीं अपना घर बसा लेती हैं।

विज्ञापन
MP News indori boys became the first choice of foreign girls
विदेशी लड़कियों की पहली पसंद बने इंदौरी लड़के - फोटो : Social Media

विस्तार

सात समंदर पार से आई विदेशी लड़कियों को भारत के लड़के बहुत पसंद आ रहे हैं। इनमें मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पिछले दो साल में ही करीब 52 लड़कियों ने सात फेरे लेकर अपना घर बसाया है। उन्हें यहां का कल्चर इतना पसंद आता है कि वे यहीं एक बार आ जाएं तो यहीं रच बस जाती हैं। उन्हें यहां के लड़कों से छोटी से मुलाकत या सोशल मीडिया पर हुई मुलाकात ही इतनी भा जाती है कि वह उन्हें अपना जीवन साथी बनाने के लिए सात समंदर पार से यहां आ जाती हैं।

विज्ञापन


इंदौर के युवकों से हुई छोटी सी मुलाकात ने विदेशी बालाओं का दिल जीत लिया। युवकों की भाषा शैली और मजबूती से दोस्ती निभाने का तरीका विदेशी युवतियों को खूब भाया और उन्होंने जीवन साथी के रूप में इन युवकों को चुन लिया। ये युवतियां शहर की बहू बनकर खुश हैं। भारतीय संस्कृति को आत्मसात करते हुए घर-परिवार का ध्यान रख रही हैं। शहर में पिछले साल 40 विदेशी युवतियों ने शहर के युवाओं के साथ सात फेरे लिए तो इस साल जनवरी से अगस्त तक 12 विदेशी युवतियां शहर की बहू बनीं।
विज्ञापन


मैक्सिको की लड़की से शादी करने वाले अभिषेक ने बताया, हमारी मुलाकात कब प्यार में बदल गई, पता ही नहीं चला। सेंड्रा को हिंदी नहीं आती है, लेकिन वह मेरे परिवार का हिस्सा है और बेहद खुश है। मैक्सिको, न्यूजर्सी और एम्सटर्डम आदि देशों की युवतियों ने इंदौरी लड़कों से विवाह किया है। इनमें कई की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई और एक-दूजे को दिल दे दिया तो कुछ को पहली नजर में ही प्यार हो गया। इन बहुओं ने बताया, हमें यहां की संस्कृति और पारिवारिक माहौल में रहना अच्छा लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed