{"_id":"678282f63ad4f559930ac12a","slug":"mp-news-cm-mohan-yadav-said-indore-progress-was-not-possible-without-narmada-river-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम मोहन यादव बोले- नर्मदा नदी के बगैर इंदौर की प्रगति संभव नहीं थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम मोहन यादव बोले- नर्मदा नदी के बगैर इंदौर की प्रगति संभव नहीं थी
Sat, 11 Jan 2025 08:11 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:11 PM IST
सार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को इंदौर में नर्मदा चौराहे का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नर्मदा के बिना इंदौर की प्रगति संभव नहीं थी।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नर्मदा नदी का इंदौर विकास में बड़ा योगदान है। नर्मदा के चरण आने के बाद इंदौर ने पलट कर नहीं देखा। 45 साल पहले नर्मदा इंदौर आई थी। नर्मदा नदी के किनारे मां अहिल्या ने अपनी राजधानी बनाई। उन्हें मां का ऐसा आशीर्वाद मिला कि देश भर में उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए काम किए। यह बातें एमपी सीएम मोहन यादव ने इंदौर में कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब नर्मदा मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के लोगों को भी रोज दर्शन देती है। इंदौर के लोगों पर नर्मदा नदी का अधिकार ज्यादा है। इस वजह से चौराहे पर इस रूप में भी नर्मदा मां आई है। शहरवासी रोज यहां मां के दर्शन कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि नर्मदा मां एक मात्र नदी है, जो पश्चिम की धारा की तरफ बहती है। नर्मदा नदी अमरकंटक से खंभात की खाड़ी तक पवित्रता से बहती है। देश की एक मात्र नदी नर्मदा की परिक्रमा होती है। नर्मदा परिक्रमा वासी की सेवा के लिए ग्रामीण तन मन धन से सेवा करते हैं।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव ने कहा, मां नर्मदा जहां से निकली और जहां खत्म होती है, वहां तक सरकार पौधारोपण करेगी। घाट बनाएगी और परिक्रमा करने वालों के लिए आश्रम बनाए जाएंगे। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर पर नर्मदा की कृपा है। नर्मदा मां रोज शहर की प्यास बुझाने आती है। इसलिए हमने इंदौर के एक चौराहे पर नर्मदा परिक्रमा की तस्वीर खींची है। यहां महेश्वर किले की एक प्रतिकृति बनाई गई है। कार्यक्रम में नार्मदीय समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में आभार पार्षद प्रशांत बर्वे ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।
