फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP News: A Pakistani woman, distressed by her husband's infidelity, has sought help from Prime Minister Modi.

MP News: अटारी बॉर्डर पर छोड़ गया पति, पाकिस्तानी महिला ने मांगी सरकार से मदद; जानें पूरा मामला

Sat, 06 Dec 2025 11:55 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 06 Dec 2025 11:55 AM IST
सार

पाकिस्तान की रहने वाली निकिता ने इंदौर सिंधी पंचायत में शिकायत की है उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। ऐसे में उसकी मदद की जाए। सिंधी पंचायत का कहना है कि दोनों भारत के नागरिक नहीं है इस वजह से पति को वापस पाकिस्तान भेजा जाए। दोनों के लिए न्याय क्षेत्र पाकिस्तान है।  

विज्ञापन
MP News: A Pakistani woman, distressed by her husband's infidelity, has sought help from Prime Minister Modi.
पीड़िता निकिता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में रह रहे पाकिस्तानी शरणार्थी विक्रम की शिकायत पाकिस्तानी महिला निकिता नागदेव ने की है। शिकायत सिंधी पंचायत में की गई  लेकिन वहां भी समझौता नहीं हुआ। महिला का आरोप है कि उसके पति ने शादी के बाद उसे पाकिस्तान भेज दिया। वह उसे अटारी बार्डर पर छोड़ गया था। अब वह दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। निकिता ने प्रधानमंत्री मोदी से भी मदद मांगी है। 

विज्ञापन


महिला ने बताया कि 26 जनवरी 2020 में उसकी शादी पाकिस्तान में विक्रम नागदेव के साथ हुई थी। इसके बाद वो विक्रम के साथ भारत आई।  कुछ दिन तक विक्रम का बर्ताव उसके प्रति ठीक रहा इसके बाद वो बदलने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि विक्रम का अफेयर किसी और महिला के साथ होने का उसको पता चला। इसके बाद उसे प्रताड़ित किया गया। इसके बाद भारत में कोरोना आ गया। विक्रम के कहने पर उसने अपना बी-फार्म नहीं भरा और वो वापस पाकिस्तान आ गई।महिला ने बताया कि इसके बाद विक्रम ने वीजा के लिए पेपर नहीं भेजे और सारे संबंध तोड़ लिए।  
विज्ञापन



 
अगर तारीख में इस विवाद को देखा जाए तो सिन्ध कराची (पाकिस्तान) की नागरिक निकिता का इंदौर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक के साथ कराची में 26 जनवरी 2020 को विवाह हुआ। निकिता को 26 फरवरी को पति इंदौर लेकर आया। 9 जुलाई 2020 को वीजा औपचारिकता के बहाने अटारी बॉर्डर पर वापस छोड़कर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बेखौफ बदमाश, कैमरों पर किया काला स्प्रे, फिर लोडर से खींचकर 15 मिनट में उखाड़ी मशीन

पत्नी निकिता ने इंदौर सिंधी पंचायत को लिखित शिकायत दर्ज की। निकिता ने कहा कि मेरे पति ने दिल्ली की एक महिला के साथ सगाई कर ली है। मुझसे बिना तलाक लिए विवाह करने जा रहा है। समाज की पंचायत ने पति विक्रम नागदेव और कथित मंगेतर शिवानी को नोटिस जारी कर समझौता वार्ता की, लेकिन समझौता वार्ता विफल होने पर मध्यस्थता अधिनियम 2023 का पालन करते हुए सिन्धी पंच मध्यस्थता और विधिक परामर्श केंद्र ने अपनी रिपोर्ट पेश की। उसमें कहा गया कि दोनों भारतीय नागरिक नहीं हैं। पति को पाकिस्तान डिपोर्ट किया जाए, क्योंकि न्यायालय क्षेत्र पाकिस्तान है। विधिक परामर्श केंद्र  द्वारा मामला नहीं सुलझाने के कारण कोर्ट से ही इसका निराकरण हो सकता है। पत्नी इस मामले में कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। पति कई वर्षों से इंदौर में रह रहा है। निकिता ने इस मामले में एक रिकार्ड किया हुआ बयान पंचायत के पास भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा कि भारत में महिला अधिकारों का ध्यान रखा जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पति विक्रम पर एक्शन लेन की मांग भी की है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed