फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election: voting is mandatory in 33 countries of the world, provision of punishment in 18

MP Election: एक-एक वोट होता है जरूरी, दुनिया के 33 देशों में मतदान अनिवार्य, 18 में सजा का प्रावधान

Fri, 17 Nov 2023 06:01 AM IST
दिनेश शर्मा कमलेश सेन, इंदौर
कमलेश सेन, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 06:01 AM IST
सार

आजादी के बाद हुए चुनावों में मतदान प्रतिशत बहुत कम था, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया। फिर भी आज और अधिक मतदान की जरूरत है हर नागरिक अपने जरूरी कार्य निपटा कर वोट देने अवश्य जाए।

विज्ञापन
MP Election: voting is mandatory in 33 countries of the world, provision of punishment in 18
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में आज 16वीं विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है। प्रत्येक मतदाता का यह मौलिक कर्तव्य है। वह मतदान अवश्य करे और लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी आहुति अवश्य दे। आपका वोट प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए या प्रदेश में सरकार बनाने में सहायक हो सकता है। 
विज्ञापन


देश के साथ जब प्रदेश की बात की जाएगी तो इस बात का उल्लेख जरूरी है कि देश में आजादी के बाद साक्षरता प्रतिशत बहुत कम था, जो समय के साथ बढ़ा भी है और शिक्षा के प्रति हर नागरिक जागरूक है। आजादी के बाद हुए चुनावों में मतदान प्रतिशत बहुत कम था, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया। फिर भी आज और अधिक मतदान की जरूरत है हर नागरिक अपने जरूरी कार्य निपटा कर वोट देने अवश्य जाए।
विज्ञापन


बता दें कि विश्व के 33 देशों में मतदान करना अनिवार्य है। इसके लिए उन्होंने कानून बना रखा है और 18 देश विश्व में ऐसे हैं जिनमें मतदान न करने पर सजा का प्रावधान है। चुनावों के लिए सरकारें काफी व्यय कर इस पूरी प्रक्रिया को संपन्न करवाती हैं। वोटरों का भी कर्तव्य है कि वे वोट देने जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वोट का कितना है महत्व
आपका वोट कितना महत्वपूर्ण है यह इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में 2008 में धार विधानसभा में हार–जीत का फैसला एक वोट से हुआ था। 2008 में राजस्थान में नाथद्वारा विधानसभा में सीपी जोशी एक वोट से पराजित हो गए थे। जोशी उस वक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे, पर इस पराजय से उनके सभी स्वप्न ध्वस्त हो गए। वर्ष 2004 में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में जनता दल सेक्युलर के एआर कृष्णमूर्ति एक मत से हार गए थे। इसलिए एक वोट की कीमत, मतदाता को जानना होगी। वर्ष 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार लोकसभा में बहुमत सिद्ध करने के दौरान एक मत से सरकार गिर गई थी। चूंकि इस प्रक्रिया में मतदाता की भूमिका नहीं थी पर एक वोट की जरूर थी। आपका एक वोट सरकार बना सकता है और सत्ता से चुनी हुई सरकार को हटा भी सकता है।

यहां 121 और 350 वोटों से हुई हार-जीत
यदि न्यूनतम मतों से हार-जीत को देखें तो वर्ष 2018 में प्रदेश में ग्वालियर दक्षिण में 121 और सुवासरा में 350 मतों से हार जीत हुई थी। इसी तरह वर्ष 2013 में सुरखी में 141 और 2008 में धार में 1, पन्ना में 42, परासिया में 93 और सोनकच्छ में 191 मतों से हार-जीत का फैसला हुआ था।

कुछ सीटों पर हमेशा कम मतदान
प्रदेश में कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत भी कम ही रहता है। वर्ष 2018 में जोबट में 52.71 प्रतिशत, वर्ष 2013 में जोबट में 49.37 और ग्वालियर पूर्व में 54. 45 प्रतिशत और वर्ष 2008 में अंबाह में 49.13 और जोबट में 48.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जो बहुत ही कम था।


सैलाना में 89 फीसदी मतदान हुआ था
इसी तरह वर्ष 2018 में प्रदेश में सैलाना में 89 प्रतिशत मतदान हुआ था और प्रदेश में 71 के करीब सीटों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था। भारत में मतदान अनिवार्य तो नहीं है, पर वोट देने जाना हर नागरिक का एक संवैधानिक कर्तव्य है और अधिक से अधिक मतदान कर जागरूक नागरिक का परिचय देना चाहिए।

प्रदेश के मतदाता
कुल मतदाता 5,60,60,925
पुरुष 2,88,25,607
महिला 2,72,33,945
थर्ड जेंडर 1373

चुनाव मैदान में उम्मीदवार
कुल उम्मीदवार 2533
पुरुष 2280
महिला 252
थर्ड जेंडर 1

ये जानकारी भी अहम
निर्वाचन प्रक्रिया में लगे कर्मचारी 2,25,616
मतदान केंद्रों की संख्या 64,523
मतदान समय सुबह 7 से 6 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed