{"_id":"6556501013ad81b3ac0103c7","slug":"mp-election-jitu-patwari-nana-madhu-verma-congress-bjp-fight-2023-11-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP Election: राऊ में बवाल, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जीतू पटवारी के भाई पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: राऊ में बवाल, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जीतू पटवारी के भाई पर मारपीट का आरोप
Fri, 17 Nov 2023 12:22 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:22 AM IST
सार
भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने सामने भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
विवाद के बाद मौके पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर की इंदौर राऊ में गुरुवार रात बड़ा बवाल हो गया। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने सामने भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। जब पुलिस ने हालात नहीं संभले तो आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। मामला जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी और पूर्व पार्षद पुष्पेंद्र सिंह चौहान के विवाद का है। भंवरकुआं क्षेत्र के जीत नगर क्षेत्र में दोनों का विवाद हो गया और कुछ ही देर में दोनों के कार्यकर्ता मारपीट पर उतर आए। बताया जा रहा है कि जनता के बीच शराब, पैसे और गिफ्ट बांटने की बात पर यह विवाद हुआ। राऊ से कांग्रेस ने जीतू पटवारी को टिकट दिया है और भाजपा ने मधु वर्मा को मैदान में उतारा है।
पत्रकारों से चर्चा करते मधु वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
थाने पहुंचे नेता, एक दूसरे पर लगाए आरोप
पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने पकड़कर लाई। इसके बाद भाजपा के प्रत्याशी मधु वर्मा और कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष सदाशिव यादव समेत कई बड़े नेता भंवरकुआं थाने पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को थाने में बैठा रखा है। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर मारपीट करने और शराब बांटने का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे क्षेत्र में पैसे और शराब बांट रहे हैं और रोकने पर मारपीट करते हैं वहीं कांग्रेस के कार्य़कर्ताओं का कहना है कि जिन क्षेत्रों में कांग्रेस मजबूत है वहां पर जाकर भाजपाई लोगों को तरह तरह के लालच दे रहे हैं।

जीतू पटवारी और नाना पटवारी
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
जमानत पर बाहर आया था नाना पटवारी
नाना पटवारी जमानत पर हाल ही में बाहर आया है। उस पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। तीन नवंबर को वह अपने साथियों के साथ थाने में पेश हुआ था। इसके बाद उसे जमानत मिल गई। इस मामले में वह पांच साल से फरार चल रहा था।

पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
हालात अब काबू में हैं
एडीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि जीत नगर में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। एक रोहित नामक युवक के सिर पर चोट आई है, जबकि पुष्पेंद्र सिह चौहान को भी चोट आई है। दोनों जब थाने पर शिकायत करने आए तो भाजपा और कांग्रेस समर्थक भी थाने पर आ गए और हंगामा करने लगे। नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

घायल रोहित पटवारी और पुष्पेंद्र सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
पुलिस के साथ झूमाझटकी की
रोहित पटवारी और अन्य लोगों के पुलिस के साथ झूमाझटकी करते हुए वीडियो भी सामने आए हैं। जीतू पटवारी के साथ भी पुलिस थाने के बाहर झूमाझटकी हुई। सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के मारपीट करते हुए वीडियो भी सामने आए हैं।
इंदौर एक में भी लगातार हो रहे विवाद
इंदौर की विधानसभा एक में भी लगातार विवाद सामने आ रहे हैं। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के समर्थकों पर गिफ्ट बांटने का आरोप लगा रहे हैं। एक दिन पहले विजिलेंस की टीम ने यहां पर दो दुकानों को गिफ्ट बांटने के आरोप में सील किया है।