फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023 Weapons brought for MP and Rajasthan

MP Election: मप्र और राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए लाए हथियार, पुलिस ने 6 पिस्टल और 12 मैगजीन पकड़ी

Wed, 01 Nov 2023 10:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 01 Nov 2023 10:29 PM IST
सार

मप्र विधानसभा चुनावों MP Election के मद्देनजर पुलिस भी हर क्षेत्र में सख्त निगाहें रख रही है। इसी कड़ी में पुलिस को अवैध हथियार लाने वाले हाथ लगे हैं। चुनाव में बेचने के लिए इन हथियारों को लाया गया था।
 

विज्ञापन
MP Election 2023 Weapons brought for MP and Rajasthan
MP Election में पकड़ाए हथियार। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मप्र विधानसभा चुनाव MP Election के चलते हर जिले में जोर शोर से मतदान के लिए तैयारियां चल रही हैं। इन सबके बीच अपराधी भी सक्रिय हो चुके हैं। वे शराब, हथियार और अन्य सामानों की तस्करी करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच में अवैध हथियार पकड़े हैं। विधानसभा चुनाव में के लिए इन हथियारों की सप्लाई की गई थी। आरोपित के कब्जे से 06 अवैध फायर आर्म्स (पिस्टल) और 12 मैगजीन जप्त हुई है।
विज्ञापन


हथियार बेचने के दौरान धराया
डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल ने बताया कि लक्ष्मण पालीवाल को पकड़ा है। वह मध्यप्रदेश/राजस्थान में विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए सिकलीगर से पिस्टल खरीदकर लाया था। वह इंदौर में इन हथियारों को बेचने की फिराक में था। क्राइम ब्रांच और मल्हारगंज पुलिस को मुखबिर के माध्यम से इस बात की सूचना मिल गई थी। पता चला था कि मल्हारगंज क्षेत्र में महावीर बाग पीछे वह फायर आर्म्स सप्लाई करने के लिए घूम रहा है।
विज्ञापन


उदयपुर का रहने वाला है आरोपी
इसके बाद क्राइम ब्रांच और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। लक्ष्मण को घेराबंदी कर पकड़ा। उसने पूछताछ में अपना नाम लक्ष्मण पिता धनराज पालीवाल बताया है। वह आमली थाना मावली जिला उदयपुर राजस्थान का रहने वाला है। अभी वह बाईग्राम ऋषि ढाबा सिमरोल में रह रहा है। आरोपी के पास से 06 पिस्टल, 06 भरी मैगजीन और 06 खाली मैगजीन मिली हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पता किया जा रहा है कि उसने कहां से यह सब खरीदा है और इंदौर में उसके संपर्क में कौन लोग थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed