फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Vijayvargiya said - My seat is not stuck, all the big leaders are winning comfortably, BJP g

MP Election 2023: विजयवर्गीय बोले- मेरी सीट नहीं फंसी, सभी बड़े नेता आराम से जीत रहे, भाजपा की सरकार बन रही है

Tue, 14 Nov 2023 11:31 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 14 Nov 2023 11:31 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के बारे में उन्होंने कहा कि इंदौर की जनता मोदी को वर्ष 2023 और 2024 के लिए आशीर्वाद देना चाहती है।उन्हें देखने के लिए जनसैलाब उमड़ेगा। मोदी देश ही नहीं पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Vijayvargiya said - My seat is not stuck, all the big leaders are winning comfortably, BJP g
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भाजपा महासचिव व एक नंबर विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उनकी सीट नहीं फंसी हुई है। प्रदेश में भाजपा के सभी बड़े नेता आराम से जीत रहे है और प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है, बल्कि कांग्रेस के कई बड़े नेता चुनाव हार रहे है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के बारे में उन्होंने कहा कि इंदौर की जनता मोदी को वर्ष 2023 और 2024 के लिए आशीर्वाद देना चाहती है। हमने रोड शो की पूरी तैयारी कर ली है। उन्हें देखने के लिए जनसैलाब उमड़ेगा। मोदी देश ही नहीं पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। जनता उन्हें करीब से देखना चाहती है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में कांग्रेस द्वारा ज्यादा सीटें जीतने के दावे पर विजयवगीय बोले कि उन लोगों को जमीनी हकीकत का अंदाज नहीं है। पिछली बार 1 करोड़ 15 लाख वोट मिले थे। इस बार तो एक करोड़ 37 लाख लाड़ली बहनें प्रदेश में है। भाजपा को एक करोड़ महिलाएं वोट देती है तो 50 लाख पुरुष भी तो वोट देंगे। यदि डेढ़ करोड़ लोग भाजपा को वोट देंगे तो 170 सीट बनती है। यदि हम मान ले कि 75 लाख महिलाएं वोट देगी और 50 लाख पुरुष वोट देंगे तो भी हमारी सरकार बन रही है।

भाजपा ने गरीब कल्याण की योजनाएं संचालित की है। गरीब कल्याण के कारण एक बड़ा वोटबैंक बना है। गरीबों को मकान मिले है। उज्जवला योजना में सिलेंडर मिले है। ये सब योजनाएं भी जनता को पसंद आई है। पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर है। भाजपा की सरकार बन रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed