फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Union Minister Shah's meeting in Indore postponed due to nomination rallies

MP Election 2023: इंदौर में केंद्रीय मंत्री शाह की बैठक नामांकन रैलियों के कारण टली

Sun, 29 Oct 2023 05:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 29 Oct 2023 05:27 PM IST
सार

शाह इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इदौर संभाग के पदाधिकारियों की बैठक लेने वाले थे। इसके लिए संभाग के जिलों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों को बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया था, लेकिन फिर संभाग स्तरीय बैठक टाल दी गई। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Union Minister Shah's meeting in Indore postponed due to nomination rallies
इंदौर संभाग की बैठक नहीं लेंगे शाह - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर है। रविवार को उज्जैन संभाग के पदाधिकारियों की बैठक उन्होंने ली, लेकिन सोमवार को इंदौर में होने वाली संभागीय पदाधिकारियों की बैठक टल गई है,क्योकि सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है और ज्यादातर उम्मीदवार व पदाधिकारी उसमे व्यस्त रहेंगे। इस वजह से अमित शाह संभाग की 37 सीटों का फीडबैक जिलाअध्यक्षों औरर पदाधिकारियों से प्रत्यक्ष तौर पर नहीं ले पाएंगे।

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शाम को रीवा से इंदौर होकर उज्जैन पहुंचे। वे वहां जनसभा को संबोधित करने के अलावा उज्जैन संभाग के पदाधिकारियों से मिले। 30 अक्टूबर को शाह इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इदौर संभाग के पदाधिकारियों की बैठक लेने वाले थे। इसके लिए संभाग के जिलों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों को बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया था, लेकिन फिर संभाग स्तरीय बैठक टाल दी गई।

विज्ञापन

शाह को प्रदेश के पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवार को नामांकन की अंतिम तिथि है और ज्यादातर भाजपा उम्मीदवार नामांकन भरेंगे। इंदौर में भी राजवाड़ा से भाजपा उम्मीदवार जुलूस निकाल कर नामांकन जमा करने जाएंगे। इसके बाद इंदौर में  बैठक नहीं करने का फैसला लिया गया। मंत्री शाह कुछ पदाधिकारियों से इंदौर संभाग की 37 सीटों के बारे में जानकारी लेंगे और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed