फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Rau, BJP candidate Madhu Verma is the biggest debtor, Pintu has one kg of gold

MP Election 2023: राऊ भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा है सबसे बड़े कर्जदार, पिंटू के पास है एक किलो सोना

Fri, 27 Oct 2023 09:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 27 Oct 2023 09:50 PM IST
सार

इंदौर में सबसे ज्यादा धनवान उम्मीदवार पांच नंबर विधायक सत्यनारायण पटेल है।  उनके पास 73 करोड़ रुपये की संपति्त है। 67 करोड़ रुपये की जमीन जायदाद और गहने है, जबकि बैंक, शेयर और देनदारी 6 करोड़ रुपये की है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Rau, BJP candidate Madhu Verma is the biggest debtor, Pintu has one kg of gold
उषा ठाकुर के पास है रिवाल्वर - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर जिले के भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों ने नामांकन के साथ अपनी चल अचल संपत्ति का ब्यौरा भी दिया है। कोई गाडि़यों का शौकिन है तो किसी को सोना-चांदी पंसद है। उम्मीदवारों में सबसे बड़े कर्जदार मधु वर्मा है। उन पर 70 लाख की देनदारी है।

विज्ञापन


पिछले चुनाव में सबसे बड़े कर्जदार राऊ के कांग्रेस उम्मीदवार जीतू पटवारी थे। उन पर 10 करोड़ की देनदारी थी, लेकिन इस साल सिर्फ 10 लाख रुपये का लोन है। तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी के पास करीब 1 किलो सोना है, जिनकी कीमत 42 लाख रुपये है। उनकी कुल संपति्त दो करोड़ की है।

विज्ञापन

इंदौर में सबसे ज्यादा धनवान उम्मीदवार पांच नंबर विधायक सत्यनारायण पटेल है। उनके पास 73 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 67 करोड़ रुपये की जमीन जायदाद और गहने है, जबकि बैंक, शेयर और देनदारी 6 करोड़ रुपये की है। पांच साल में पटेल की संपति्त घटी है। पहले उनके पास कुल 76 करोड़ की संपति्त थी। उन्होंने शेयर में भी 38 लाख निवेश कर रखे है। बैंक में 1.77 करोड़ रुपये जमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर के पास रिवाल्वर

महू की भाजपा उम्मीदवार उषा ठाकुर के पास 60 हजार रुपये कीमत की रिवाल्वर है, लेकिन जमीन जायदाद नहीं है। उनके पास कुल संपति्त 59 लाख रुपये की है। पांच साल पहले उनकी संपत्ति सात लाख रुपये थी। महू के कांग्रेस प्रत्याशी राम किशोर शुक्ला की जमीन जायदाद की कीमत 5 करोड़ रुपये है। उनके बैंक खाते में 89 लाख रुपये जमा है,जबकि 31 लाख रुपये कीमत का आधा किलो सोना और एक किलो चांदी है। दो नंबर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे के पास पौने दो करोड़ रुपये की संपत्ति है। उसमें एक करोड़ 14 लाख का एक कमर्शियल प्लाॅट है, जबकि 20 लाख रुपये का खेत है। उन पर सात आपराधिक केस भी दर्ज है।


हथियारों के शौकिन है गोलू शुक्ला

क्षेत्र क्रमांक तीन के भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला आठ क्रेन और दो चार पहिया वाहनों के मालिक है। वे हथियारों के भी शौकिन है। उनके पास एक रिवाल्वर, एक 12 बोर बंदूक और 315 बोर रायफल है। गोलू के पास रेवती गांव में 7 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन है। जबकि छोटा बांगड़दा में 30 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन है। बाणगंगा में उनका पास ढाई करोड की लागत का मकान है। देपालपुर के कांग्रेस उम्मीदवार विशाल पटेल के पास 42 करोड़ रुपये की जमीन है।

पांच नंबर के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया के पास 30 तोला सोना है,जबकि उनकी पत्नी के 15 तोला सोना और एक किलो चांदी है। हार्डिया ने महिमा आटो सेंटर को 53 लाख और अेासवाल डेकोर कंपनी में 14 लाख रुपये दे रखे है। हार्डिया के बैंक खाते में छह लाख रुपये जमा है।

संजय शुक्ला है अरबपति

क्षेत्र क्रमांक 1 के कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला सबसे अमीर उम्मीदवार है। उनके पास 200 करोड़ की संपत्ति है। सालभर में उनकी संपत्ति में 76 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। संजय कार्गो और ट्रांसपोर्टशन कारोबारी है और उनके पास कृषि भूमि भी है। शुक्ला 133 वाहनों के मालिक है। उनके पास कार, डंपर, क्रेन सहित अन्य वाहन है। इसके अलावा उनके पास एक सायकल भी है। शुक्ला के पास पौने दो करोड़ रुपये के गहरे भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed