फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Railway Minister Ashwini Vaishnav said – Our government will fulfill the dream of Indore Man

MP Election 2023: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- इंदौर मनमाड़ लाइन का सपना हमारी सरकार पूरा करेगी

Fri, 03 Nov 2023 09:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 03 Nov 2023 09:11 PM IST
सार

मंत्री वैष्णव ने कहा कि विकसित भारत की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी है। जो भी प्रोजेक्ट तैयार हो रहे है उसमें भविष्य की संभावनाअेां का ध्यान रखा जा रहा है। आने वाले वर्षों में विकसित भारत का सपना पूरा होगा। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Railway Minister Ashwini Vaishnav said – Our government will fulfill the dream of Indore Man
रेल मंत्री वैष्णव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इंदौर के पोहे और जलेबी की बात ही निराली है। यहां का अनोखा स्वाद शहर पहचान है, लेकिन अब यह पहचान रेलवे के प्रोजेक्टों के कारण भी बनेगी। प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन बनाने की योजना इंदौर में है। वैष्णव दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने शुक्रवार को इंदौर आए थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंदौर में छह दिशा से रेलवे की लाइन जुड़ने वाली है। इंदौर देवास उज्जैन की लाइन डबल हो रही है। 780 करोड़ की लागत खच हो रही है। रतलाम, इंदौर महू खंडवा अकोला की लाइन पर छह हजार की योजना है। इंदौर मनमाड़ का सपना हमारी सरकार पूरा करेगी। इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को भी अगले 50 वर्षों के हिसाब से तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन

मंत्री वैष्णव ने कहा कि विकसित भारत की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी है। जो भी प्रोजेक्ट तैयार हो रहे है उसमें भविष्य की संभावनाअेां का ध्यान रखा जा रहा है। अाने वाले वर्षों में विकसित भारत का सपना पूरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश मेंदोला ने कहा कि पहले श्रमिक क्षेत्र के लोगो को मिल मवाली की गालियां बकते थे। लोग श्रमिक क्षेत्र में आने से डरते थे और कहते थे कि वहां तो गुंडे बदमाश रहते है। हमारी सरकार ने इस क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है। अब यहां के बच्चे सरकारी नौकरियों, विदेशों मे नौकरी कर डंका बजा रहे है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed