फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023 Parmanand Tolani Lost elections 18 times

MP Election: 18 बार चुनाव हार चुके तोलानी ने फिर से भरा नामांकन, बेटियां भी चुनाव लड़ने के तैयार

Wed, 25 Oct 2023 12:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 25 Oct 2023 12:39 PM IST
सार

इंदौर के विधानसभा चुनाव में कई निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से एक हैं परमानंद तोलानी। परमानंद 18 बार अलग-अलग चुनाव हार चुके हैं। उन्होंने एक बार फिर से नामांकन भरा है। 
 

विज्ञापन
MP Election 2023 Parmanand Tolani Lost elections 18 times
परमानंद तोलानी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में कई प्रत्याशी निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। इनमें से एक हैं परमानंद तोलानी वे 18 बार चुनाव हार चुके हैं। उन्होंने एक बार फिर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 से चुनाव लड़ रहे हैं। तोलानी रियल एस्टेट कारोबारी हैं। निर्दलीय खड़े परमानंद तोलानी का परिवार दो पीढ़ियों से लगातार चुनाव लड़ने के लिए मशहूर है। हैरानी यह है कि हर बार इसके सदस्यों की जमानत जब्त हुई है। हालांकि हौसले अब भी बुलंद हैं और इरादे मजबूत हैं।
विज्ञापन


पिता ने की थी शुरुआत
परमानंद तोलानी के पिता ने भी अपने जीवन में कई चुनाव लड़े थे। प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले मेठाराम तोलानी 30 साल तक लगातार चुनाव लड़े पर कभी भी जीत नहीं मिली। 1988 में पिता के बाद परमानंद तोलानी चुनाव लड़ने लगे। उनके पिता मेथाराम तोलानी इंदौर में एक प्रिंटिंग प्रेस चलाते थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में 30 सालों तक लगातार अलग-अलग चुनाव लड़े थे। तोलानी ने कहा कि साल 1988 में पिता की मृत्यु के बाद मैंने 1989 से चुनाव लड़ना शुरू किया।
विज्ञापन


इंदौर की अयोध्या से भरा नामांकन
इंदौर में चार नंबर विधानसभा सीट को अयोध्या कहा जाता है। यहां से भाजपा ने मालिनी गौड़ और कांग्रेस ने राजा मांधवानी को चुनाव मैदान में उतारा है। परमानंद तोलानी ने इन दिग्गजों को टक्कर देने के लिए फॉर्म भरा है। परमानंद तोलानी अब तक इंदौर से 8 लोकसभा, 7 विधानसभा और 2 बार महापौर का चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन एक भी चुनाव में जीत नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को भी लड़ाया चुनाव
तोलानी एक बार अपनी पत्नी लक्ष्मी तोलानी को भी नगरीय निकायों के चुनावों में उतार चुके हैं। इसकी वजह यह थी कि तब महापौर का पद महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित कर दिया गया था। 

बेटियां भी चुनाव लड़ने को तैयार
तोलानी की दो बेटियां हैं। तोलानी परिवार की अगली पीढ़ी भी अब इनके साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हो रही है। परमानंद की बेटी निशा (32) ने कहा फिलहाल तो मेरा ध्यान अपने रोजगार पर है पर भविष्य में जरूरत पड़ी तो मैं और मेरी बहन चुनाव लड़ने की अपनी खानदानी परंपरा को जरूर आगे बढ़ाएंगे।


निगम के शुल्क से जनता को देंगे राहत
तोलानी ने कहा कि इस बार उन्होंने मतदाताओं से वादा किया है कि अगर वह चुनाव जीतते हैं, तो वह लोगों को 1,000 वर्ग फुट तक के भवनों पर संपत्ति कर से और नगर निगम द्वारा लिए जाने वाले शुल्क से पूरी छूट सुनिश्चित करेंगे। इसमें स्वच्छता शुल्क भी होगा। इसके साथ ही उन्होंने हर घर के दरवाजे से कचरा उठवाने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed